घर पर बनाओ लीफ मोल्ड वाली सुपर जैविक खाद! पैदावार में 30% की होगी बढ़ौतरी

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Oct 30, 2025 • 12:29 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
10 months ago
घर पर बनाओ लीफ मोल्ड वाली सुपर जैविक खाद! पैदावार में 30% की होगी बढ़ौतरी
! पैदावार में 30% की होगी बढ़ौतरी
Full Story: https://news.vews.in/super-organic-fertilizer-with-leaf-mold
https://news.vews.in/super-organic-fertilizer-with-leaf-mold
Copied
घर पर बनाओ लीफ मोल्ड वाली सुपर जैविक खाद! पैदावार में 30% की होगी बढ़ौतरी
खेती किसानी। आजकल तो हर तरफ रासायनिक खाद की बातें चल रही हैं लेकिन क्या पता था कि पुराने जमाने की तरह घर पर ही गोबर, पत्तियों और किचन के कचरे से ऐसी खाद बन सकती है जो मिट्टी को जवान रखे और फसल को ताकत दे? जी हां किसान भाइयों हाल ही में कृषि विशेषज्ञों की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारत में जैविक खेती का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। सरकार की 'प्राकृतिक खेती' योजना के तहत लाखों किसान रासायनिक खाद छोड़कर पारंपरिक तरीकों पर लौट रहे हैं और पैदावार में 20-30% तक का फायदा देख रहे हैं। चलिए आज हम बताते हैं वो पुराने राज़ जो आज भी काम कर रहे हैं ओर कैसे आप घर पर ही लीफ मोल्ड जैसी ताकतवर प्राकृतिक खाद बना सकते है।

पुराने समय में कम पैदावार, लेकिन मिट्टी हमेशा हरी-भरी!

आप सभी को याद है ना रासायनिक खाद आने से पहले हमारे दादा-परदादा गोबर की खाद, हरी फसलों को मिट्टी में मिलाकर और मवेशियों के साथ खेत चलाते थे। उस वक्त फसल थोड़ी कम होती थी – करीब 30-50% आज से कम – लेकिन मिट्टी कभी थकती नहीं थी। बारिश का पानी इकट्ठा करके सिंचाई, फसलें घुमाकर बोना, और प्राकृतिक कीट नियंत्रण... सब कुछ प्रकृति के साथ तालमेल में रहकर किया जाता था। आज की लेटेस्ट स्टडीज में पंजाब और महाराष्ट्र के किसान बता रहे हैं कि जैविक तरीके से मिट्टी की सेहत 5 साल में दोगुनी हो जाती है और पानी की बचत भी 40% तक!

घर पर बनने वाली जैविक खादें कौन कौन सी है?

किसान भाइयों अब बात करते हैं उन खादों की जो आप खुद बना सकते हो। कोई महंगी दुकान नहीं बल्कि घर का सामान इस्तेमाल करके - गोबर की खाद: गाय-भैंस का गोबर इकट्ठा करो ओर उसमें पानी मिलाकर 2-3 महीने सड़ने दो। नाइट्रोजन से भरपूर एक बेहतरीन खाद बनकर तैयार होगा और आपकी फसलों के लिए बहुत लाभकारी होगा। कंपोस्ट: किचन का छिलका, सब्जी का कचरा, पत्ते आदि सब एक गड्ढे में लेयर बनाकर डाल दो ओर गड्ढे में नमी बनाकर रखो। 3 से 6 महीने में आपका कंपोस्ट खाद बनकर तैयार हो जाएगा। वर्मी कंपोस्ट: लाल कीड़े डालो कचरे में, वो खा-पीकर सुपर खाद बना देंगे। इसको बनाना भी काफी आसान है ओर खेती के लिए अमृत माना जाता है। हरी खाद: खेत में मूंग या सहजन उगाओ या फिर ढैचा की फसल उगाओ ओर फिर जब बड़ी हो जाए तो काटकर मिट्टी में मिलाओ। इससे आपके खेत में नाइट्रोजन फ्री में आपको मिलेगी जो फसल के लिए बहुत जरूरी होती है। हड्डी या मुर्गी का लिटर: पीसकर डालो, फॉस्फोरस और पोटैशियम का खजाना इसमें छुपा हुआ होता है। हाल की खबरों में उत्तर प्रदेश के किसान बता रहे हैं कि इनसे टमाटर और गेहूं की फसल 25% ज्यादा मजबूत हो रही है और कीटनाशक की जरूरत ही नहीं पड़ती।

पत्तियों से बनाओ 'लीफ मोल्ड' ओर फिर देखो जादू

किसान भाइयों सबसे आसान ट्रिक अगर बताएं तो पतझड़ की पत्तियां इसमें आपके बहुत काम आने वाली है। सूखी पत्तियां इकट्ठा करो (ओक वाली कम लो) ओर उनको छोटी छोटी काट लो तथा इनका छायादार जगह पर एक ढेर लगाओ। पानी छिड़कते रहो ओर आप देखोगे कि अगले 6 महीने से 1 साल में काली, मुलायम खाद बनकर तैयार हो जाएगी। हर 2 महीने में एक बार पत्तियों को हिलाओ ओर अगर थोड़ा गोबर उसमें मिला दोगे तो स्पीड बढ़ेगी। गमले हो या खेत, ये मिट्टी को पानी पकड़ने वाली बना देती है। बागवानी एक्सपर्ट्स की ताजा रिपोर्ट कहती है कि शहरों में बालकनी गार्डनिंग करने वाले इससे सब्जियां दोगुनी उगा रहे हैं! किसान भाइयो रासायनिक खाद से मिट्टी थक रही है, लेकिन ये पुराने तरीके इसे नई जिंदगी देते हैं। सरकार भी सब्सिडी दे रही है जैविक बीज और खाद पर। ट्राई करके देखो, फायदा खुद दिखेगा। ज्यादा जानना हो तो लोकल कृषि केंद्र जाएं! (स्रोत: कृषि मंत्रालय की 2025 रिपोर्ट और किसान यूनियन की लेटेस्ट मीटिंग्स)

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications