Tata Sierra शोरूम पहुंची, बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ उछाल: 15 जनवरी 2026 से डिलीवरी

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 20, 2025 • 7:14 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
Tata Sierra शोरूम पहुंची, बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ उछाल: 15 जनवरी 2026 से डिलीवरी
ॉर्ड तोड़ उछाल: 15 जनवरी 2026 से डिलीवरी
Full Story: https://news.vews.in/tata-sierra-dealership-reach-booking-record-delivery-january-2026
https://news.vews.in/tata-sierra-dealership-reach-booking-record-delivery-january-2026
Copied
Tata Sierra शोरूम पहुंची, बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ उछाल: 15 जनवरी 2026 से डिलीवरी
Tata Sierra: भारत की सड़कों पर एक नाम फिर से लौट रहा है और इस बार चर्चा सिर्फ नॉस्टेल्जिया तक सीमित नहीं है। Tata Motors की बहुप्रतीक्षित एसयूवी Tata Sierra अब देशभर की चुनिंदा डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है। यानी ग्राहकों के लिए इंतजार का सबसे अहम पड़ाव खत्म हो गया है। अब यह कार सिर्फ पोस्टर या लॉन्च इवेंट तक नहीं बल्कि शोरूम फ्लोर पर मौजूद है। कंपनी 15 जनवरी 2026 से Sierra की डिलीवरी शुरू करने जा रही है लेकिन उससे पहले ही इस एसयूवी ने बाजार में अपनी पकड़ दिखा दी है। बुकिंग खुलते ही महज 24 घंटे में 70 हजार से ज्यादा कन्फर्म ऑर्डर दर्ज होना और करीब 1.35 लाख कस्टमर कॉन्फ़िगरेशन आना, यह साफ संकेत देता है कि Sierra को लेकर ग्राहकों का भरोसा और उत्साह दोनों ऊंचे स्तर पर हैं। इंडस्ट्री के जानकार इसे टाटा के हालिया इतिहास की सबसे मजबूत प्री-लॉन्च प्रतिक्रिया मान रहे हैं।

शोरूम तक पहुंची Sierra, ग्राहकों को मिली पहली झलक

अब तक डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑटो एक्सपो की झलकियों में देखी गई Sierra को ग्राहक पहली बार करीब से देख पाएंगे। टेस्ट ड्राइव की सुविधा शुरू होने के साथ ही डिजाइन, केबिन स्पेस और फीचर्स को लेकर बनी जिज्ञासा को भी जमीन पर परखने का मौका मिलेगा। डीलरशिप स्तर पर शुरुआती प्रतिक्रिया बताती है कि ज्यादातर विज़िटर इस एसयूवी को ‘पुरानी पहचान के नए अंदाज’ के तौर पर देख रहे हैं।

डिजाइन में पुरानी यादें लेकिन अंदाज पूरी तरह नया

नई Tata Sierra का एक्सटीरियर पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। इसका बॉक्सी और मस्कुलर प्रोफाइल पुराने Sierra की याद दिलाता है लेकिन LED लाइटिंग, ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स और शार्प फिनिश इसे पूरी तरह मॉडर्न बनाते हैं। फ्रंट में DRL और हेडलैंप का कनेक्टेड डिजाइन Tata लोगो और Sierra बैज के साथ एक सिग्नेचर लुक तैयार करता है। स्किड प्लेट और ड्यूल फॉग लैंप इसे एक सॉलिड SUV कैरेक्टर देते हैं जो शहर और हाईवे दोनों के लिए फिट बैठता है।

केबिन में टेक्नोलॉजी और लग्ज़री का संतुलन बनाया गया है

Sierra का इंटीरियर उस ग्राहक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो प्रीमियम फील के साथ एडवांस टेक चाहता है। केबिन में तीन स्क्रीन वाला सेटअप दिया गया है जिसमें एक ड्राइवर डिस्प्ले और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है ओर ये कंट्रोल और कनेक्टिविटी ज्यादा सहज हो जाती है। चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इल्यूमिनेटेड Tata लोगो और टच-सेंसिटिव बटन के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को हाई-टेक टच देता है। साउंड क्वालिटी के लिए 12 स्पीकर वाला JBL सिस्टम और SonicShaft साउंडबार दिया गया है जबकि डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड पावर सीटें और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए आरामदायक बनाती हैं। भारत का अब तक का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और रियर सनशेड केबिन को खुला और प्रीमियम एहसास देता है।

इंजन विकल्प भी हर जरूरत के हिसाब से दिया है

Tata Sierra को अलग-अलग ड्राइविंग प्रोफाइल को ध्यान में रखकर कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उतारा गया है। पेट्रोल सेगमेंट में 1.5 लीटर टर्बो इंजन 160hp की पावर और 255Nm टॉर्क देता है जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 106hp और 145Nm के साथ मैनुअल और 7-स्पीड DCT विकल्प में उपलब्ध है। डीजल पसंद करने वालों के लिए 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 118hp की पावर और 260–280Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों के साथ।

कीमत और बाजार की रणनीति ये होगी

कीमत की बात करें तो Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख रखी गई है। इस प्राइस पॉइंट पर कंपनी सीधे तौर पर मिड-साइज SUV सेगमेंट को टारगेट कर रही है जहां फीचर्स, डिजाइन और ब्रांड वैल्यू का कॉम्बिनेशन ही खरीद का फैसला तय करता है। शुरुआती बुकिंग आंकड़े बता रहे हैं कि Sierra इस सेगमेंट में मुकाबला और तेज करने वाली है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications