टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रात 1:30 बजे भीषण आग, 1 यात्री की मौत; दो राज्यों में रेल सेवाएं ठप

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 29, 2025 • 9:06 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रात 1:30 बजे भीषण आग, 1 यात्री की मौत; दो राज्यों में रेल सेवाएं ठप
े भीषण आग, 1 यात्री की मौत; दो राज्यों में रेल सेवाएं ठप
Full Story: https://news.vews.in/train-fire-tata-ernakulam-express-accident-elamanchili-passenger-death
https://news.vews.in/train-fire-tata-ernakulam-express-accident-elamanchili-passenger-death
Copied
टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में रात 1:30 बजे भीषण आग, 1 यात्री की मौत; दो राज्यों में रेल सेवाएं ठप
  • टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में दो AC कोच में लगी आग
  • चपेट में आए एक यात्री की जिंदा जलकर मौत
  • विशाखापत्तनम–विजयवाड़ा रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित
  • बिहार में भी 19 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें डायवर्ट
एलामंचिली, आंध्र प्रदेश। रविवार की आधी रात जैसे ही घड़ी 1:30 के करीब पहुंची, टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो AC कोच अचानक आग की लपटों में घिर गए। एलामंचिली के पास हुए इस हादसे ने यात्रियों की शांत नींद को चीखों और अफरा-तफरी में बदल दिया। यह आग पैंट्री कार से सटे B-1 और M-2 AC कोच में लगी और कुछ ही मिनटों में पूरा डिब्बा धुएं और आग से भर गया।

हादसे की रात: केवल धुआं, भागते लोग और दहशत

हादसा इतनी तेजी से हुआ कि ज्यादातर पैसेंजर्स को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई यात्री खिड़कियों से झांकते हुए धुआं फैलता देख सकते थे तो कुछ दरवाजे की ओर भागते नजर आए। रेलवे सूत्र बताते हैं कि लोको पायलट ने धुआं महसूस होते ही ट्रेन रोक दी लेकिन आग की रफ्तार उससे भी तेज थी। घटना की सबसे दर्दनाक बात यह कि बी-1 कोच में यात्रा कर रहे 70 वर्षीय विजयवाड़ा निवासी चंद्रशेखर सुंदर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वे किसी तरह कोच से बाहर नहीं निकल पाए। उनके परिवार को हादसे की खबर मिलते ही सदमा लगा है और रेलवे प्रशासन ने संवेदना जताई है।

फायर ब्रिगेड और बचाव: मिनटों की जंग जैसे हालात

दमकल विभाग की दो टीमें पास के स्टेशनों से पहुंचीं लेकिन तब तक दोनों AC कोच लगभग राख हो चुके थे। धुआं की वजह से कई यात्री बीमार महसूस करने लगे और एंबुलेंस बुलानी पड़ी। ट्रेन में करीब 2,000 लोग सवार थे जिनमें से बड़ी संख्या को ठंडी रात में खुले प्लेटफॉर्म पर रुकना पड़ा।

रेल रूट प्रभावित ओर यात्रियों की परेशानी बढ़ी

विशाखापट्टनम–विजयवाड़ा रूट पर इस घटना का सीधा असर पड़ा। कई ट्रेनें रोकी गईं ओर कुछ को डायवर्ट किया गया। जले हुए कोच हटाने के बाद यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया और ट्रेन को आगे रवाना किया गया। रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं और आग लगने की वजह तलाशने का दावा किया है।

एक और हादसा: बिहार में पटरी से उतरी 19 बोगियां

इसी बीच बिहार से भी एक हादसे की खबर आई जहां बिहार के जमुई में शनिवार देर रात मालगाड़ी की 19 बोगियां बेपटरी हो गईं। 10 बोगियां पुल से नीचे गिर गईं, जिससे नई दिल्ली–पटना–किउल–झाझा–हावड़ा रूट प्रभावित है। इसके चलते दर्जनों ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। अभी सुबह 29 दिसंबर तक भी पूरा संचालन सामान्य नहीं हो पाया है। यह सप्ताह भारतीय रेलवे के लिए भारी साबित हो रहा है। लगातार दो बड़े हादसों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्री अब सिर्फ सफर नहीं कर रहे बल्कि प्रार्थना भी कर रहे हैं कि उनकी यात्रा सुरक्षित पूरी हो।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications