बदल डालो अपनी UPI Payment करने की आदतें: 1 अक्टूबर से लागू हुए तीन बड़े बदलाव

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Oct 3, 2025 • 9:15 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
11 months ago
बदल डालो अपनी UPI Payment करने की आदतें: 1 अक्टूबर से लागू हुए तीन बड़े बदलाव
 1 अक्टूबर से लागू हुए तीन बड़े बदलाव
Full Story: https://news.vews.in/upi-changes-october-2025-new-rules
https://news.vews.in/upi-changes-october-2025-new-rules
Copied
बदल डालो अपनी UPI Payment करने की आदतें: 1 अक्टूबर से लागू हुए तीन बड़े बदलाव
डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में UPI (Unified Payments Interface) ने भारतीयों की रोजमर्रा की ज़िंदगी को आसान बना दिया है। लेकिन बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग हमलों को रोकने के लिए 1 अक्टूबर 2025 से इस सिस्टम में तीन बड़े बदलाव लागू किए गए हैं। अब आपकी ट्रांजैक्शन अधिक सुरक्षित होंगी लेकिन कुछ सुविधाएं पहले जैसी नहीं रहेंगी। इन बदलाव के बाद ऑनलाइन फ्रॉड में काफी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। आईए जानते है कौन से तीन बड़े बदलाव हुए है:

अब UPI पर पैसे मांग नहीं सकेंगे

सबसे अहम बदलाव 'P2P कलेक्ट फीचर' को हटाने का है। अब कोई भी यूजर UPI ऐप के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी और से पेमेंट रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कई बार फ्रॉडस्टर नकली रिक्वेस्ट भेज कर लोगों से पैसे ठग लेते थे। NPCI ने इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी माना ओर रिश्तेदारी या फिर दोस्ती होने के नाम पर की जाने वाली ठगी पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा।

अब पांच लाख तक का पेमेंट संभव

जहां पेमेंट रिक्वेस्ट फीचर हटाया गया है वहीं ट्रांजैक्शन लिमिट को बड़ा फायदा माना जा रहा है। पहले जहां UPI के जरिए एक बार में केवल 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने की अनुमति थी, अब इस सीमा को पांच गुना बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। यह बदलाव बड़े लेन-देन जैसे एजुकेशन फीस, अस्पताल के बिल या भारी खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी राहत है।

UPI AutoPay से आसान होंगे बिल

UPI में अब AutoPay फीचर भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके तहत यूजर सब्सक्रिप्शन पेमेंट, EMI, बिजली-पानी के बिल या इंश्योरेंस प्रीमियम जैसे रीपीट होने वाले खर्चों के लिए पहले से ऑथराइज्ड ऑटो डेबिट सेट कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि बिना OTP डाले या हर बार मैन्युअल पेमेंट किए आपके बिल समय पर अपने आप कट जाएंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि इन फैसलों के पीछे प्रमुख उद्देश्य सिक्योरिटी और यूजर एक्सपीरियंस दोनों को बेहतर बनाना है। जहां फ्रॉड रोकने के लिए 'पेमेंट रिक्वेस्ट फीचर' हटाया गया है, वहीं ट्रांजैक्शन लिमिट और AutoPay जैसे नए कदम डिजिटल इंडिया को और मजबूत करेंगे। आने वाले समय में इन बदलावों का असर भी सामने आयेगा और बड़े स्तर पर होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगेगी।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications