11 दिसंबर 2014 को यूएन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का किया था ऐलान, जानें 21 जून ही क्यों चुना गया?

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 6:06 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
7 months ago
11 दिसंबर 2014 को यूएन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का किया था ऐलान, जानें 21 जून ही क्यों चुना गया?
 योग दिवस मनाने का किया था ऐलान, जानें 21 जून ही क्यों चुना गया?
Full Story: https://news.vews.in/visakhapatnam-prime-minister-narendra-modi-during-the-11th-international-day-of-yoga-celebrations
https://news.vews.in/visakhapatnam-prime-minister-narendra-modi-during-the-11th-international-day-of-yoga-celebrations
Copied
11 दिसंबर 2014 को यूएन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का किया था ऐलान, जानें 21 जून ही क्यों चुना गया?
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। योग भारत की सबसे प्राचीन विरासत है। इस प्राचीन विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। पीएम मोदी की कोशिशों की वजह से आज से दस साल पहले, 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को लेकर ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव में योग को मानव जीवन को संतुलित, स्वस्थ और पूर्ण बनाने वाला विज्ञान बताया गया। पीएम मोदी की इस पहल को दुनियाभर से लोगों का समर्थन मिला। महज 90 दिनों के भीतर, 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने योग को लेकर ऐतिहासिक ऐलान कर दिया। 11 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से किए गए ऐलान के अनुसार 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित कर दिया। तब से हर साल 21 जून को विश्व के अलग-अलग कोने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दुनियाभर के नेता योग कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर शामिल होते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे तेजी से पारित होने वाले प्रस्तावों में से एक माना जाता है। भारत ने योग को सिर्फ एक व्यायाम पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि जीवन के समग्र दर्शन, शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के रूप में दुनिया के सामने रखा। [caption id="attachment_210059" align="alignnone" width="1200"]Visakhapatnam: Prime Minister Narendra Modi during the 11th International Day of Yoga celebrations Visakhapatnam: Prime Minister Narendra Modi performs yoga during the 11th International Day of Yoga celebrations in Visakhapatnam, Andhra Pradesh, Saturday, June 21, 2025. (Photo: IANS/PMO)[/caption] अब सवाल उठता है कि आखिर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का ही दिन क्यों चुना गया। दरअसल, हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पीछे एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक पहलू है। यह साल का सबसे लंबा दिन होता है और 21 जून को सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर गति शुरू करता है। इसे भारतीय परंपरा में ऊर्जा और स्थिरता का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इस तारीख को चुना गया। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जिसमें दुनिया के 190 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। भारत में भी इसे धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली में राजपथ पर विशाल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 35,000 से अधिक लोगों ने एक साथ योग का अभ्यास करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद से हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम तय की जाती है और दुनिया भर में लाखों लोग विभिन्न आयु समूहों और पृष्ठभूमियों से सक्रिय रूप से इसमें शामिल होते हैं। —आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications