Vivo X300 Pro iPhone 17 को देगा टक्कर, लाएगा AirDrop जैसा फीचर

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Sep 16, 2025 • 10:32 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
11 months ago
Vivo X300 Pro iPhone 17 को देगा टक्कर, लाएगा AirDrop जैसा फीचर
ाएगा AirDrop जैसा फीचर
Full Story: https://news.vews.in/vivo-x300-pro
https://news.vews.in/vivo-x300-pro
Copied
Vivo X300 Pro iPhone 17 को देगा टक्कर, लाएगा AirDrop जैसा फीचर

Vivo अपनी नई X300 सीरीज के साथ धमाल मचाने को तैयार है। ये स्मार्टफोन न सिर्फ परफॉर्मेंस और कैमरे में बेहतरीन अपग्रेड लाएंगे, बल्कि एक ऐसा सॉफ्टवेयर फीचर भी पेश करेंगे जो Apple के iOS सिस्टम को टक्कर दे सकता है। खबर है कि Vivo X300 सीरीज में AirDrop जैसा फाइल शेयरिंग फीचर होगा, जो Vivo फोन को Mac और iPad से आसानी से कनेक्ट करेगा। यानी, iPhone 17 सीरीज को Vivo X300 सीरीज से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

Vivo के एक अधिकारी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर बताया कि X300 सीरीज Android 16 पर आधारित Origin OS 6 के साथ आएगी। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में एक खास फाइल शेयरिंग फीचर होगा जो Apple के AirDrop की तरह काम करेगा। इसकी मदद से Vivo यूजर्स बिना किसी केबल या एक ही Wi-Fi नेटवर्क के बिना अपने स्मार्टफोन से Mac और iPad पर फाइल्स भेज सकेंगे। बस एक शर्त है कि दोनों डिवाइस पर एक ही Vivo अकाउंट से लॉगिन होना चाहिए। यह फीचर Android और Apple डिवाइस के बीच की दूरी को कम करने का एक बड़ा कदम है।

iQOO 15 में भी मिलेगा यही फीचर

Vivo X300 सीरीज के अलावा, कंपनी का दूसरा फ्लैगशिप मॉडल iQOO 15 भी Origin OS 6 के साथ आएगा। इसमें भी वही AirDrop जैसा फाइल शेयरिंग फीचर होगा। यानी Vivo और iQOO के ये नए मॉडल Apple और Android यूजर्स के लिए फाइल शेयरिंग को और आसान बनाएंगे।

Vivo X300 सीरीज की खासियतें

Vivo X300 सीरीज में दो मॉडल्स होंगे: X300 और X300 Pro। अगले साल एक अल्ट्रा मॉडल भी लॉन्च हो सकता है। X300 Pro में MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9500 प्रोसेसर होगा, जो दमदार परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा फोन में Hasselblad-ट्यून्ड क्वाड कैमरा सेटअप होगा जिसमें 200MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह लेंस Samsung HPB सेंसर के साथ आएगा। फोन में VS1 प्री-प्रोसेसिंग चिप और V3+ डुअल-कोर इमेजिंग सिस्टम भी होगा जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को अगले स्तर पर ले जाएगा।

कब होगी लॉन्चिंग?

Vivo X300 सीरीज की लॉन्चिंग अक्टूबर 2025 में होने की उम्मीद है। यह फोन MediaTek के Dimensity 9500 चिपसेट के लॉन्च के साथ आएगा। iQOO 15 भी उसी समय लॉन्च हो सकता है। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो iPhone 17 को टक्कर दे सके तो Vivo X300 सीरीज आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications