चिया बीज किसे नहीं खाना चाहिए , जानें गलत सेवन से होने वाले नुकसान और रखे सावधानियां

Chia Seeds Disadvantages तब हो सकते हैं जब आप इसका सेवन गलत तरीके से करते हैं और ऐसी कई स्थित है जिसमें इसका सेवन करने से आपके ऊपर विपरीत और बुरा प्रभाव पड़ता है।

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 9, 2025 • 1:04 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
चिया बीज किसे नहीं खाना चाहिए , जानें गलत सेवन से होने वाले नुकसान और रखे सावधानियां
त सेवन से होने वाले  नुकसान और रखे सावधानियां
Chia Seeds Disadvantages तब हो सकते हैं जब आप इसका सेवन गलत तरीके से करते हैं और ऐसी कई स्थित है जिसमें इसका सेवन करने से आपके ऊपर विपरीत और बुरा प्रभाव पड़ता है।
Full Story: https://news.vews.in/who-should-not-eat-chia-seeds-know-the-harms-of-wrong-consumption-and-the-precautions-to-take
https://news.vews.in/who-should-not-eat-chia-seeds-know-the-harms-of-wrong-consumption-and-the-precautions-to-take
Copied
चिया बीज किसे नहीं खाना चाहिए , जानें गलत सेवन से होने वाले  नुकसान और रखे सावधानियां
The News Tv India Official

चिया बीज किसे नहीं खाना चाहिए , जानें गलत सेवन से होने वाले नुकसान और रखे सावधानियां 

चिया बीज को हाल के वर्षों में सुपरफूड के तौर पर काफी पॉपुलर हो रहा है। ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। हर चीज की तरह Chia Seeds का अधिक या गलत तरीके से सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव

चिया बीज में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक चम्मच चिया बीज में लगभग 5 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन के लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन अगर आप इन्हें बिना पर्याप्त पानी के या बहुत अधिक मात्रा में खाते हैं तो यह कब्ज, पेट में ऐंठन या दस्त का कारण बन सकता है। 

ब्लड प्रेशर में कमी का जोखिम

चिया बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। लेकिन ये रक्तचाप को कम करने का काम भी करते हैं। 

• अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं या ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हैं तो चिया बीज का अधिक सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इससे चक्कर आना, थकान या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

The News Tv India Official

एलर्जी की संभावना

कुछ लोगों को चिया बीज से एलर्जी हो सकती है हालांकि यह दुर्लभ है। चिया बीज तिल और सरसों के बीजों से संबंधित हैं इसलिए अगर आपको इनसे एलर्जी है तो चिया बीज भी आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, सांस लेने में तकलीफ या मुंह में सूजन शामिल हो सकते हैं। 

READ MORE - क्या आप भी है चश्मे से परेशान , आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आज से खाने में शामिल करें ये चीजें

ब्लड थिनिंग दवाओं के साथ रिएक्शन 

चिया बीज में मौजूद ओमेगा-3 और अन्य यौगिक रक्त को पतला करने का काम करते हैं। अगर आप एस्पिरिन, वारफारिन जैसी ब्लड थिनिंग दवाएं ले रहे हैं तो चिया बीज का सेवन आपके रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा सकता है। 

The News Tv India Official

डायबिटीज के मरीजों के लिए सावधानी

चिया बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं लेकिन अगर आप डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं तो इसका अधिक सेवन आपके ब्लड शुगर को बहुत कम कर सकता है।

• इससे कमजोरी, पसीना आना या चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

बच्चों के लिए अनुपयुक्त

छोटे बच्चों को चिया बीज देना जोखिम भरा हो सकता है खासकर अगर वे इसे बिना भिगोए खाते हैं। चिया बीज पानी सोखकर जेल जैसी बनावट बनाते हैं जो गले में अटक सकते हैं और दम घुटने का खतरा पैदा कर सकते हैं।

• बच्चों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है और अधिक फाइबर उनके लिए पेट की समस्याएं पैदा कर सकता है। बच्चों को चिया बीज देने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

The News Tv India Official

सर्जरी से पहले जोखिम

अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है तो चिया बीज का सेवन बंद कर देना चाहिए। चिया बीज में रक्त को पतला करने वाले गुण होते हैं जो सर्जरी के दौरान या बाद में रक्तस्राव को बढ़ा सकते हैं। 

कुछ दवाओं के साथ परस्पर प्रभाव

चिया बीज कुछ दवाओं जैसे कि थायराइड की दवाओं या एंटी-डिप्रेसेंट्स के साथ परस्पर प्रभाव डाल सकते हैं। इनके फाइबर और अन्य यौगिक दवाओं के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं जिससे दवाओं का असर कम हो सकता है। 

READ MORE - किडनी कैंसर के लक्षणों को इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक , जानें लक्षण और इसका इलाज

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications