महिला वर्ल्ड कप फाइनल LIVE: वाराणसी में हनुमान चालीसा, देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Nov 2, 2025 • 10:57 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
5 months ago
महिला वर्ल्ड कप फाइनल LIVE: वाराणसी में हनुमान चालीसा, देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं
हनुमान चालीसा, देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं
Full Story: https://news.vews.in/womens-world-cup-final-live-hanuman-chalisa-in-varanasi-prayers-for-team-indias-victory-across-the-country
https://news.vews.in/womens-world-cup-final-live-hanuman-chalisa-in-varanasi-prayers-for-team-indias-victory-across-the-country
Copied
महिला वर्ल्ड कप फाइनल LIVE: वाराणसी में हनुमान चालीसा, देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं
महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने जा रहा है। टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। फैंस को भरोसा है कि इस बार ट्रॉफी भारत की होगी। देशभर में क्रिकेट फैंस के पूजा-पाठ से गूंजे मंदिर - रविवार को होने वाले महिला वनडे विश्व कप (Women’s ODI World Cup) के फाइनल मुकाबले से पहले पूरे देश में पूजा-पाठ, हवन और दुआओं का दौर जारी है। भारत की जीत के लिए फैंस ने मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए।

वाराणसी में हनुमान के नाम से गूंजे जयकारे

वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का सामूहिक पाठ किया। स्थानीय युवाओं ने कहा कि जिस तरह से भारत ने सात बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया, उसी तरह फाइनल में भी जीत दर्ज कर नया इतिहास बनाएगा।

टीम इंडिया के लिए दीप जलाए और प्रार्थना की

फैन नलिनी ने बताया कि उन्होंने मंदिर में टीम इंडिया के लिए दीपक जलाए और सभी ने एक स्वर में जीत की प्रार्थना की। उनका कहना है कि “ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब ट्रॉफी (Trophy) भारत की ही होगी।”

पूरा भारत टीम इंडिया के साथ है

युवा प्रशंसक यश का कहना था कि फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराना अब केवल औपचारिकता है। टीम इंडिया का आत्मविश्वास शिखर पर है और पूरा देश खिलाड़ियों के साथ खड़ा है।

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा महामुकाबला

नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह ऐतिहासिक फाइनल खेला जाएगा। जहां भारत तीसरी बार खिताब की कोशिश में है, वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन ने विश्व क्रिकेट में नई उम्मीदें जगाई हैं।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications