यमुनानगर में नाबालिग से रेप की पुष्टि: शादी का झांसा देकर ले गया था युवक, पॉक्सो में गिरफ्तारी

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 28, 2025 • 7:42 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
यमुनानगर में नाबालिग से रेप की पुष्टि: शादी का झांसा देकर ले गया था युवक, पॉक्सो में गिरफ्तारी
ादी का झांसा देकर ले गया था युवक, पॉक्सो में गिरफ्तारी
Full Story: https://news.vews.in/yamunanagar-minor-rape-pocso-arrest-jagadhri
https://news.vews.in/yamunanagar-minor-rape-pocso-arrest-jagadhri
Copied
यमुनानगर में नाबालिग से रेप की पुष्टि: शादी का झांसा देकर ले गया था युवक, पॉक्सो में गिरफ्तारी
  • नाबालिग को शादी का लालच देकर भगाने और रेप का आरोप
  • मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि, पॉक्सो के तहत केस दर्ज
  • आरोपी अरसलान उर्फ मुन्ना गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  • यमुनानगर के जगाधरी थाना क्षेत्र का मामला, परिवार सदमे में
Haryana News: यमुनानगर के जगाधरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

शिकायत के बाद खुला पूरा मामला

स्थानीय थाना शहर जगाधरी के थाना प्रबंधक वीरेंद्र वालिया ने बताया कि 26 दिसंबर को क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से गायब हो गई है। परिजनों को यह डर सताने लगा कि कहीं किसी ने बहका तो नहीं लिया। अगले ही दिन, 27 दिसंबर को लड़की अपने घर लौटी। घर पहुंचते ही उसकी हालत और बदले व्यवहार ने परिवार की चिंता और गहरी कर दी। मां ने उसे समझाकर थाने ले गई और वहीं से इस मामले की असल कहानी सामने आई।

‘शादी का झांसा देकर ले गया था’, मेडिकल में पुष्टि

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि बेटी को मोहल्ले के युवक मुन्ना ने शादी का लालच देकर अपने साथ ले गया था। लड़की के बयान दर्ज हुए तो सच्चाई सामने आई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही मामला और गंभीर हो गया। यह भी पढ़ें: हरियाणा निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: नई वार्डबंदी ने बदले समीकरण, BJP तैयार, कांग्रेस धीमी! पुलिस ने लड़की के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और समाज में गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

सर्च ऑपरेशन चला, आरोपी दबोचा गया

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरसलान उर्फ मुन्ना, निवासी भारत सेवक नगर, जगाधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। यह मामला एक बार फिर उस खाई को उजागर करता है जहां नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा, जागरूकता और कानून व्यवस्था पर समाज की निर्भरता है। यमुनानगर जैसे शांत जिलों में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने चिंताओं में इज़ाफ़ा किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में और सख्ती अपनाने की जरूरत है ताकि आगे कोई बच्ची इस तरह की स्थिति में न पहुंचे।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications