मेथी दाना खाने के फायदे सुन कर चौंक जाएंगे करें सही से यूज सेहत में आयेगा तेजी से सुधार

Methi Dana खाने के इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं यह आपके न केवल हेयर बल्कि पूरी बॉडी के लिए एक वरदान साबित होने वाला है यह इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है।

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 18, 2025 • 2:59 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
मेथी दाना खाने के फायदे सुन कर चौंक जाएंगे करें सही से यूज सेहत में आयेगा तेजी से सुधार
गे करें सही से यूज सेहत में आयेगा तेजी से सुधार
Methi Dana खाने के इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं यह आपके न केवल हेयर बल्कि पूरी बॉडी के लिए एक वरदान साबित होने वाला है यह इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है।
Full Story: https://news.vews.in/you-will-be-shocked-to-hear-the-benefits-of-eating-fenugreek-seeds
https://news.vews.in/you-will-be-shocked-to-hear-the-benefits-of-eating-fenugreek-seeds
Copied
मेथी दाना खाने के फायदे सुन कर चौंक जाएंगे करें सही से यूज सेहत में आयेगा तेजी से सुधार
The News Tv India Official

मेथी दाना खाने के फायदे सुन कर चौंक जाएंगे , करें सही से यूज सेहत में आयेगा तेजी से सुधार 

मेथी दाना सिर्फ रसोई का मसाला नहीं है बल्कि एक ऐसा खजाना हैं जो आपकी सेहत को ढेर सारे तरीकों से बेहतर बना सकते हैं। इन छोटे-छोटे सुनहरे दानों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और कई विटामिन्स भरे हैं। रोजाना थोड़ा-सा मेथी दाना खाने से न सिर्फ पेट की समस्याएँ दूर होती हैं बल्कि Methi Dana हार्ट , त्वचा, बाल और हार्मोन्स को भी दुरुस्त रखता है। 

शुगर को काबू में रखने का देसी नुस्खा

अगर आपको डायबिटीज है या ब्लड शुगर बार-बार बढ़ता है तो मेथी दाने आपके लिए रामबाण हो सकते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर होता है जो खाने को धीरे-धीरे पचाता है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। 

दिल को रखे तंदुरुस्त

दिल की सेहत के लिए मेथी दाना एक शानदार उपाय हैं। आजकल कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम है और मेथी इसमें कमाल कर सकती है। इसके बीजों में सैपोनिन्स नामक तत्व होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। 

The News Tv India Official

पाचन को बनाए बेहतर

पेट की गड़बड़ियाँ जैसे गैस, अपच या कब्ज से परेशान हैं तो मेथी दाने आपकी मदद कर सकते हैं। Methi Dana में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू रखता है और आंतों को साफ करता है। मेथी का हल्का कड़वा स्वाद पाचक रसों को उत्तेजित करता है जिससे खाना आसानी से हजम हो जाता है। अगर आपको बार-बार अपच होती है तो खाना खाने के बाद आधा चम्मच भुनी हुई मेथी चबाएँ या इसका पानी पिएँ।

READ MORE - Weight Gain Diet द्वारा बढ़ाए स्वस्थ तरीके से अपना वजन महीने भर में दिखने लगेगा असर

वजन घटाने के लिए 

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो मेथी दाने आपके डाइट प्लान का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। 

• इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लेने से भूख कंट्रोल रहती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। 

The News Tv India Official

बालों को दे नई चमक

बालों का झड़ना या रूखापन आजकल हर दूसरे इंसान की समस्या है। मेथी दाने इसमें भी कमाल कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और स्कैल्प को पोषण देता है। मेथी का पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ भी कम होता है। 

त्वचा को बनाए निखरी और साफ

मेथी दाने आपकी त्वचा के लिए भी जादू की तरह काम करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुहाँसों, दाग-धब्बों और सूजन को कम करते हैं। मेथी में मौजूद विटामिन सी त्वचा को निखारता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो मेथी का पेस्ट बनाकर 15 मिनट के लिए लगाएँ और फिर गुनगुने पानी से धो लें। 

The News Tv India Official

महिलाओं में हार्मोंस के लिए  

महिलाओं के लिए मेथी दाने किसी वरदान से कम नहीं। यह पीरियड्स के दर्द, अनियमित मासिक धर्म और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। मेथी में डायोसजेनिन नाम का यौगिक होता है जो हार्मोन्स को संतुलित करता है। 

इम्यूनिटी का बूस्टर

मेथी दाना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकता हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और जिंक जैसे तत्व होते हैं जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देते हैं। 

READ MORE - पिंपल्स हो रहे है बार बार तो हो जाए सावधान जानें इसके कारण और इन्हें ठीक करने के उपाय

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications