रेवाड़ी में होटल के बाहर 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या — सरपंच समेत दो आरोपी फरार, इलाके में दहशत!
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026Editor
Nov 27, 2025 • 10:54 AM
V
Vews
BREAKING
News
9 months ago
रेवाड़ी में होटल के बाहर 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या — सरपंच समेत दो आरोपी फरार, इलाके में दहशत!
Full Story: https://news.vews.in/a-22-year-old-man-was-shot-dead-outside-a-hotel-in-rewari-two-accused-including-the-sarpanch-are-absconding-creating-panic-in-the-area
Rewari News: रेवाड़ी जिले में हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। राजस्थान के अलवर जिले के आलनपुर निवासी 22 वर्षीय महेश गुर्जर की रेवाड़ी में एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक उर्फ बड्डू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सरपंच मेहरचंद और तेजपाल अब भी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक महेश करीब 20 दिन पहले रोजगार की तलाश में रेवाड़ी आया था और क्रिस्टल स्टार होटल में काम कर रहा था।Rewari News
होटल मालिक विजयपाल के अनुसार मंगलवार दोपहर महेश का गांव डाबड़ी के सरपंच मेहरचंद, गांव काकोड़िया के तेजपाल और गांव गोकलगढ़ के अशोक उर्फ बड्डू से पास के शराब ठेके पर कमीशन को लेकर झगड़ा हुआ था।
उस वक्त लोगों ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया था लेकिन आरोपी रंजिश पाले बैठे थे। रात करीब 8 बजे तीनों बाइक पर होटल पहुंचे और आते ही फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी की आवाज सुनकर महेश बाहर आया तो तीनों ने फिर उससे कहासुनी शुरू कर दी। समझाने की कोशिशें बेकार रहीं और हालात बिगड़ते चले गए। Rewari News
आरोप है कि सरपंच मेहरचंद और उसके साथियों ने महेश को पकड़ लिया, तभी अशोक उर्फ बड्डू ने पिस्टल निकालकर उसकी छाती पर सटाकर गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि गोली लगते ही महेश की मौके पर मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया।Rewari News
इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी अशोक उर्फ बड्डू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सरपंच मेहरचंद और तेजपाल की तलाश जारी है।
डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि होटल मालिक की शिकायत पर तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जो आरोपी फरार है उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस अलर्ट पर है।