रोहतक में एएसआई ने मारी खुद को गोली. सुसाइड नोट में IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर लगाये संगीन आरोप

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Oct 14, 2025 • 3:45 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
12 months ago
रोहतक में एएसआई ने मारी खुद को गोली. सुसाइड नोट में IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर लगाये संगीन आरोप
ाइड नोट में IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर लगाये संगीन आरोप
Full Story: https://news.vews.in/a-rohtak-asi-shot-himself-in-the-head-in-the-suicide-note-he-leveled-serious-allegations-against-ips-officer-y-puran-kumar
https://news.vews.in/a-rohtak-asi-shot-himself-in-the-head-in-the-suicide-note-he-leveled-serious-allegations-against-ips-officer-y-puran-kumar
Copied
रोहतक में एएसआई ने मारी खुद को गोली. सुसाइड नोट में IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर लगाये संगीन आरोप

रोहतक. हरियाणा के रोहतक शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) संदीप कुमार ने मंगलवार सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर मिले तीन पेज के सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज में उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार, जातिवाद और सिस्टम को हथियाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पूरी घटना की गहन जांच शुरू हो चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हो गई है कि यह आत्महत्या का मामला है। एएसआई संदीप कुमार का शव उनके सरकारी आवास के एक कमरे में मिला, जहां खून से सना फर्श और गिरे हुए हथियार ने सबको स्तब्ध कर दिया। नोट और वीडियो को फॉरेंसिक टीम ने सील कर लिया है, ताकि इनमें छिपे राज़ से पर्दा उठ सके। [caption id="attachment_208306" align="alignnone" width="1200"]असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) संदीप कुमार का सुसाइड नोट असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) संदीप कुमार का सुसाइड नोट[/caption]

सुसाइड नोट और वीडियो में एएसआई संदीप ने खुलकर आईपीएस वाई. पूरन कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा और बोला कि पूरन कुमार एक भ्रष्ट अफसर हैं, जिनके खिलाफ ढेर सारे सबूत मौजूद हैं। गिरफ्तारी के खौफ से उन्होंने यह कदम उठाया। वीडियो में संदीप ने कहा, "जातिवाद का जहर घोलकर उन्होंने पूरे सिस्टम को हाईजैक कर लिया है। मैं अपनी जान देकर जांच की मांग कर रहा हूं। इस भ्रष्ट परिवार को बख्शा न जाए।" ये आरोप पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गए हैं, खासकर तब जब हाल ही में आईपीएस पूरन कुमार के खुद के सुसाइड केस ने सुर्खियां बटोरी थीं। [caption id="attachment_208308" align="alignnone" width="1200"]असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) संदीप कुमार का सुसाइड नोट असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) संदीप कुमार का सुसाइड नोट[/caption]

सूत्रों के मुताबिक संदीप कुमार साइबर सेल में कई संवेदनशील मामलों पर काम कर रहे थे, जहां भ्रष्टाचार के कई केस चल रहे हैं। क्या यह सुसाइड भी उसी का नतीजा है? या फिर ऊपर से दबाव का कमाल? रोहतक एसपी ने बताया, "हम पूरी सच्चाई बयां करेंगे। नोट और वीडियो की फॉरेंसिक जांच चल रही है। परिवार से बातचीत जारी है।" फिलहाल, आईपीएस पूरन कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह घटना हरियाणा पुलिस में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और आंतरिक कलह को एक बार फिर उजागर कर रही है। एएसआई संदीप के परिवार वाले सदमे में हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि सच्चाई सामने आने तक चुप नहीं रहेंगे। क्या इस मामले में बड़े खुलासे होंगे? या फिर यह भी फाइलों की धूल चाटेगा? आने वाले दिनों में जांच की रिपोर्ट ही सब कुछ साफ करेगी।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications