नोएडा में Apple Store लॉन्च से पहले भारी उत्साह: ग्राहकों ने कहा - पहली बार पूरा iOS इकोसिस्टम ऐसे देखा!

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 11, 2025 • 8:10 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
6 months ago
नोएडा में Apple Store लॉन्च से पहले भारी उत्साह: ग्राहकों ने कहा - पहली बार पूरा iOS इकोसिस्टम ऐसे देखा!
 उत्साह: ग्राहकों ने कहा - पहली बार पूरा iOS इकोसिस्टम ऐसे देखा!
Full Story: https://news.vews.in/apple-store-noida-launch-ios-ecosystem-customer-experience
https://news.vews.in/apple-store-noida-launch-ios-ecosystem-customer-experience
Copied
नोएडा में Apple Store लॉन्च से पहले भारी उत्साह: ग्राहकों ने कहा - पहली बार पूरा iOS इकोसिस्टम ऐसे देखा!
नोएडा में एप्पल का नया रिटेल स्टोर गुरुवार को DLF मॉल ऑफ इंडिया में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा, लेकिन उससे पहले कंपनी ने चुनिंदा ग्राहकों को स्टोर का एक्सक्लूसिव प्रीव्यू दिया। इस दौरान लोगों को न सिर्फ एप्पल डिवाइसेज़ को नज़दीक से समझने का मौका मिला, बल्कि इंटरैक्टिव वर्कशॉप के जरिए कुछ ऐसे फीचर्स और शॉर्टकट भी जानने को मिले, जिन्हें वे सालों से इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन पहले कभी नोट नहीं किया था। स्टोर में पहुंचे एक पुराने एप्पल यूज़र ने आईएएनएस से कहा, “यहां पूरे iOS इकोसिस्टम को एक साथ एक्सप्लोर करने का मौका मिला। मैं काफी समय से एप्पल के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहा हूं, लेकिन यहां आकर कई नई चीज़ें सीखने को मिलीं।” उन्होंने बताया कि वर्कशॉप्स में मिले टिप्स और प्रैक्टिकल डेमो ने उनके अनुभव को और समृद्ध किया। इसी दौरान एक छात्रा नव्या भी नई लॉन्च लाइनअप देखकर उत्साहित नज़र आई। उसने कहा कि स्टोर में मौजूद स्टूडेंट-स्पेशल डेस्क ने उसे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया। उसने इसे छात्रों के लिए “बहुत ही मददगार और अलग अनुभव” बताया। नोएडा एप्पल स्टोर भारत में कंपनी का पांचवां स्टोर होगा—और उसके डिज़ाइन, लेआउट और इंटरेक्टिव ज़ोन्स को देखकर साफ है कि कंपनी इसे सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि एक कम्युनिटी-एंड-क्रिएटिविटी स्पेस बनाना चाहती है। एप्पल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल एंड पीपल) डिएड्रे ओ’ब्रायन ने कहा कि भारत में एप्पल यूज़र्स के साथ कंपनी का जुड़ाव लगातार मजबूत हो रहा है और नोएडा स्टोर इस रिश्ते को और आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा, “हम एप्पल नोएडा के जरिए एक ऐसा स्पेस खोल रहे हैं जिसे कम्युनिटी और क्रिएटिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। हमारी टीम ग्राहकों को एप्पल के बेस्ट एक्सपीरियंस दिलाने के लिए बेहद उत्साहित है।” नए स्टोर में ग्राहक लेटेस्ट iPhone लाइनअप से लेकर MacBook, iPad, Watch और एक्सेसरीज़ तक सबकुछ एक ही जगह देख, खरीद और पर्सनल गाइडेंस के साथ समझ सकेंगे। इसके अलावा Today at Apple सेशंस भी यहां नियमित रूप से आयोजित होंगे, जिन्हें नोएडा में टेक और क्रिएटिविटी के शौकीनों के लिए एक बड़ी आकर्षक गतिविधि माना जा रहा है। नोएडा स्टोर के लॉन्च से पहले ही जिस तरह का उत्साह दिख रहा है, उससे ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं कि NCR रीजन में एप्पल का यह नया हब टेक प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाला है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications