अटल पेंशन योजना: हर महीने 5,000 तक पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 16, 2025 • 9:52 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
11 months ago
अटल पेंशन योजना: हर महीने 5,000 तक पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन
, जानें कैसे करें आवेदन
Full Story: https://news.vews.in/atal-pension-yojana-pension-up-to-rs-5000-per-month-know-how-to-apply
https://news.vews.in/atal-pension-yojana-pension-up-to-rs-5000-per-month-know-how-to-apply
Copied
अटल पेंशन योजना: हर महीने 5,000 तक पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन

भारत सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने का एक शानदार मौका है. यह योजना खासतौर पर असंगठित क्षेत्र के लोगों जैसे दिहाड़ी मजदूर, किसान, रिक्शा चालक और छोटे दुकानदारों के लिए बनाई गई है. अगर आप 18 से 40 साल की उम्र के हैं, तो इस योजना में शामिल होकर हर महीने ₹1,000 से ₹5,000 तक की पेंशन पा सकते हैं.

क्यों है खास यह योजना?

APY का मकसद है लोगों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी से बचाना. यह योजना 9 मई 2015 को शुरू हुई थी और तब से लाखों लोग इसका फायदा उठा रहे हैं. सरकार गारंटी देती है कि आपको न्यूनतम पेंशन जरूर मिलेगी. अगर आपके निवेश पर रिटर्न कम हुआ, तो सरकार उसकी भरपाई करेगी. और अगर रिटर्न ज्यादा हुआ तो अतिरिक्त राशि आपके खाते में आएगी.

इस योजना में अंशदान आपके बैंक खाते से ऑटो-डेबिट होता है जिससे बार-बार बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. अगर अंशदाता की मृत्यु हो जाए, तो उनके पति/पत्नी को पेंशन मिलती रहेगी. दोनों की मृत्यु के बाद जमा राशि नामांकित व्यक्ति को मिल जाती है.

कैसे करें आवेदन?

APY में शामिल होना आसान है. आपको बस इन शर्तों को पूरा करना होगा:

  • भारतीय नागरिक होना जरूरी है.

  • उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

  • आपके पास बैंक में बचत खाता होना चाहिए.

  • आप टैक्सपेयर या EPF जैसी किसी दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना के सदस्य नहीं होने चाहिए.

आवेदन के लिए अपने नजदीकी बैंक या डाकघर में जाएं. वहां APY फॉर्म भरें और अपनी इच्छित पेंशन राशि चुनें. आप मासिक, तिमाही या छमाही अंशदान कर सकते हैं. अंशदान की राशि आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन (₹1,000 से ₹5,000) पर निर्भर करती है.

क्यों जरूरी है APY?

भारत में लाखों लोग रिटायरमेंट के बाद बिना किसी पेंशन के मुश्किल जिंदगी जीते हैं. APY उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देती है. यह योजना खासकर कम आय वाले लोगों के लिए वरदान है जो अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं. इसलिए आप सभी इसको लेकर देर बिलकुल भी ना करें और अपने नजदीकी बैंक में जाकर आज ही अटल पेंशन योजना में शामिल हों और अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम जरूर करें.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications