क्या आप जानते हैं व्रत वाले नमक से स्नान करने के हैं कमाल के फायदे?  

नमक (Salt) शब्द का हमारे लिए मतलब है कुकिंग में इस्तेमाल होने वाला तत्व, जिससे खाने का स्वाद बढ़ता है। अगर खाने में नमक कम या अधिक हो, तो उससे पूरी डिश का स्वाद बिगड़ जाता है। इसलिए, आपके आहार में सही मात्रा में इसका होना बेहद जरूरी है।

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Apr 5, 2025 • 3:32 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
1 year ago
क्या आप जानते हैं व्रत वाले नमक से स्नान करने के हैं कमाल के फायदे?  
 करने के हैं कमाल के फायदे?   
नमक (Salt) शब्द का हमारे लिए मतलब है कुकिंग में इस्तेमाल होने वाला तत्व, जिससे खाने का स्वाद बढ़ता है। अगर खाने में नमक कम या अधिक हो, तो उससे पूरी डिश का स्वाद बिगड़ जाता है। इसलिए, आपके आहार में सही मात्रा में इसका होना बेहद जरूरी है।
Full Story: https://news.vews.in/did-you-know-that-taking-a-bath-with-fasting-salt-has-amazing-benefits
https://news.vews.in/did-you-know-that-taking-a-bath-with-fasting-salt-has-amazing-benefits
Copied
क्या आप जानते हैं व्रत वाले नमक से स्नान करने के हैं कमाल के फायदे?   
क्या आप जानते हैं व्रत वाले नमक से स्नान करने के हैं कमाल के फायदे?  

नमक (Salt) शब्द का हमारे लिए मतलब है कुकिंग में इस्तेमाल होने वाला तत्व, जिससे खाने का स्वाद बढ़ता है। अगर खाने में नमक कम या अधिक हो, तो उससे पूरी डिश का स्वाद बिगड़ जाता है। इसलिए, आपके आहार में सही मात्रा में इसका होना बेहद जरूरी है। सेंधा नमक के सामान्य नमक (Salt) की तुलना में कई अधिक फायदे होते हैं। आजकल सेंधा नमक को पानी में मिलाकर रोज नहाने का चलन है। ऐसा माना गया है कि इस पानी में सेंधा नमक मिलाकर स्नान करने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। आइए जानें सेंधा नमक से नहाने के बेनेफिट्स (Benefits of bathing with rock salt) के बारे में। 

सेंधा नमक से स्नान के हैं कई फायदे (Benefits of bathing with rock salt)

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार नमक (Salt) से नहाने के कई शारीरिक और मानसिक लाभ हैं। इससे मसल्स पेन, आर्थराइटिस और सिरदर्द जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इससे त्वचा सम्बन्धी समस्याएं भी दूर होती हैं। सेंधा नमक (Sendha Namak) से स्नान करने के फायदे (Benefits of bathing with rock salt) इस प्रकार हैं: 

बॉडी होती है रिलेक्स

वैसे तो नहाने से बहुत रिलेक्स महसूस होता है, लेकिन स्टडीज यह बताती हैं कि दस मिनट तक गर्म पानी से नहाने से थकावट, स्ट्रेस, दर्द आदि से राहत मिलती है। ऐसा माना गया है कि सेंधा नमक (Rock salt) से नहाने से कूलिंग इफेक्ट (cooling effect) पैदा होता है।

मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत

नमक से स्नान करने के फायदे (Benefits of bathing with rock salt) मैग्नीशियम से भी सम्बन्धित है। मैग्नीशियम हेल्थ के लिए जरूरी है। यह मसल्स कॉन्ट्रक्ट और रिलेक्स के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह नर्वस सिस्टम की रेगुलेशन के लिए भी आवश्यक है और  फ़ूड को एनर्जी में बदलता है। हमारे शरीर को सही से काम करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। सेंधा नमक (Rock salt) में मैग्नीशियम की मात्रा बहुत कम होती है और इस नमक (Salt) से नहाने से मेग्नीशियम के फायदे साबित नहीं होते हैं। लेकिन एक स्टडी यह बताती है कि स्किन पर मैग्नीशियम क्लोराइड के स्प्रे से फाइब्रोमायल्जिया से संबंधित दर्द कम हो सकता है।

स्किन के लिए बेहतरीन

स्किन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्किन के दाग-धब्बों के उपचार करने के लिए फायदेमंद हैं।

सेंधा नमक (Rock salt) से नहाने से शरीर के कुछ क्षेत्रों जैसे पीठ या कंधों पर होने वाले मुंहासों का ट्रीटमेंट हो सकता है। इन मिनरल्स से नहाने से यह साबित हुआ है कि इससे सोरायसिस या एक्जिमा को फायदा हो सकता है। इसके साथ ही इससे स्केलिंग, लालिमा और जलन भी कम हो सकती है।

इन्सेक्ट बाइट में आरामदायक

हालांकि इन्सेक्ट बाइट की कई होम रेमेडीज मौजूद हैं। सेंधा नमक से नहाने के बेनेफिट्स (Benefits of bathing with rock salt) में यह भी शामिल हैं। विशेषज्ञों का यह मानना है कि सेंधा नमक (Rock salt) युक्त पानी ने नहाने से खुजली से आराम मिल सकता है और सूजन भी कम हो सकती है।

दर्द से राहत

सेंधा नमक (Sendha Namak) में पाया जाने वाले मैग्नीशियम शरीर के दर्द में आराम पहुंचा सकता है। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द से राहत मिल शक्ति है। अगर आपको यह समस्या है, तो आप सेंधा नमक (Rock salt) को पानी में मिलाकर नहाएं। यह समस्या समय के साथ ठीक हो जायेगी।

वजन को करे कम

इससे वजन कम हो सकता है। इसके साथ ही इससे निम्नलिखित समस्याओं से भी राहत मिल सकती है:

      -   इंसोम्निया सर्कुलेशन में गड़बड़

-    रेस्पिरेटरी एिलमेंट्स 

-       उल्टी आना

कैसे करें सेंधा नमक से स्नान?

सेंधा नमक (Sendha Namak) से स्नान के लिए सबसे पहले एक बाल्टी गर्म पानी लें या अपने बाथ टब में गर्म पानी को भरें। इस पानी में दो से तीन चम्मच सेंधा नमक (Rock salt) डालें। अब इस पानी से लगभग पंद्रह मिनटों तक नहाएं। इस स्नान के बाद खुद को फ्रेश महसूस करेंगे और आपको इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स मिलेंगे।

नोट:- यहां दी गई जानकारी अलग-अलग रिसर्च के आधार पर साझा की गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक या मानसिक समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर आपके हेल्थ के अनुसार इलाज करते हैं। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications