चाय पीना किन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक , कहीं आप भी उनमें से तो नहीं जानें डिटेल्स में

Tea Side Effects आजकल बहुत ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है लेकिन कई बार लोगों को पता नहीं चलता है और वह साइड इफेक्ट के शिकार बन जाते हैं ऐसे कई सिंपटम है जिन्हें आप पहचान सकते हैं।

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 23, 2025 • 12:45 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
चाय पीना किन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक , कहीं आप भी उनमें से तो नहीं जानें डिटेल्स में
नाक , कहीं आप भी उनमें से तो नहीं जानें डिटेल्स में
Tea Side Effects आजकल बहुत ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है लेकिन कई बार लोगों को पता नहीं चलता है और वह साइड इफेक्ट के शिकार बन जाते हैं ऐसे कई सिंपटम है जिन्हें आप पहचान सकते हैं।
Full Story: https://news.vews.in/drinking-tea-can-be-dangerous-for-people-you-may-not-even-know-them-in-the-details
https://news.vews.in/drinking-tea-can-be-dangerous-for-people-you-may-not-even-know-them-in-the-details
Copied
चाय पीना किन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक , कहीं आप भी उनमें से तो नहीं जानें डिटेल्स में
The News Tv India Official

चाय पीना किन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक , कहीं आप भी उनमें से तो नहीं जानें डिटेल्स में 

चाय भारत में एक फैमस पेय है जिसे सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की थकान मिटाने तक लोग बड़े चाव से पीते हैं। इसमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट्स कई लाभ भी देते है। वहीं कुछ लोगों के लिए चाय का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको डिटेल्स में बताते हैं कि Tea Side Effects किन लोगो में हो सकता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए चाय 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। चाय में मौजूद कैफीन भ्रूण के विकास पर असर डाल सकता है। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन गर्भपात या समय से पहले प्रसव का खतरा बढ़ा सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्भवती महिलाएं दिन में 200 मिलीग्राम से अधिक कैफीन न लें जो लगभग 1-2 कप चाय के बराबर है। 

हृदय रोगियों के लिए चाय की सावधानी

हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए चाय का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। कैफीन हृदय गति और रक्तचाप को बढ़ा सकता है जो उच्च रक्तचाप या अनियमित दिल की धड़कन वाले लोगों के लिए खतरनाक है। 

The News Tv India Official

पेट की समस्याओं में चाय से दूरी

अगर आप अल्सर, गैस्ट्राइटिस या एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट की समस्याओं से जूझ रहे है तो ऐसे लोगों के लिए चाय का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड उत्पादन को बढ़ा सकते हैं जिससे जलन, दर्द या एसिडिटी की समस्या और गंभीर हो सकती है। खाली पेट चाय पीने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं। 

READ MORE - चिया बीज किसे नहीं खाना चाहिए , जानें गलत सेवन से होने वाले नुकसान और रखे सावधानियां

नींद न आने की समस्या और चाय

अगर आपको अनिद्रा या रात में नींद न आने की शिकायत है तो चाय का सेवन इसका कारण हो सकता है। कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है जो दिमाग को सक्रिय रखता है और नींद को प्रभावित करता है। विशेष रूप से शाम या रात के समय चाय पीने से बचना चाहिए। अगर आप रात में चाय पीने के आदी हैं तो कैफीन-मुक्त हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल या पेपरमिंट टी का सेवन करें।

The News Tv India Official

एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए 

एनीमिया या खून की कमी से जूझ रहे लोगों को चाय का सेवन सावधानी से करना चाहिए। चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को रोकता है खासकर अगर इसे भोजन के साथ या तुरंत बाद पिया जाए। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए हानिकारक है जो पहले से ही आयरन की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों को भोजन के कम से कम एक घंटे बाद ही चाय पीनी चाहिए।

हड्डियों की कमजोरी में

Tea Side Effects में कई अध्ययनों में पाया गया है कि अधिक मात्रा में चाय पीने से हड्डियों पर असर हो सकता है। चाय में मौजूद कैफीन और ऑक्सलेट कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करते हैं जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं को जिनमें हड्डियों की कमजोरी का खतरा अधिक होता है। 

The News Tv India Official

दवाओं के साथ चाय का असर

दवाओं के साथ भी चाय का कई बार साइड इफेक्ट हो जाता है। कई दवाएं जैसे कि डिप्रेशन, हार्ट की दवाएं चाय में मौजूद कैफीन के साथ रिएक्शन कर सकती हैं। इससे दवाओं का प्रभाव कम हो सकता है या साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं। 

READ MORE - अगर आप भी पीते है सौंफ का पानी तो हो जाएं सावधान जानें इसके फायदे और नुकसान डिटेल्स में

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications