हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सौगात! 8 अगस्त से शुरू होगी निशुल्क यात्रा, 9 अगस्त तक रहेगी फ्री सेवा

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Aug 7, 2025 • 8:26 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
1 year ago
हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सौगात! 8 अगस्त से शुरू होगी निशुल्क यात्रा, 9 अगस्त तक रहेगी फ्री सेवा
मुफ्त बस यात्रा की सौगात! 8 अगस्त से शुरू होगी निशुल्क यात्रा, 9 अगस्त तक रहेगी फ्री सेवा
Full Story: https://news.vews.in/free-bus-in-haryana-on-raksha-bandhan
https://news.vews.in/free-bus-in-haryana-on-raksha-bandhan
Copied
हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सौगात! 8 अगस्त से शुरू होगी निशुल्क यात्रा, 9 अगस्त तक रहेगी फ्री सेवा

Haryana News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। यह सुविधा 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इस पहल के तहत महिलाएं हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में न केवल राज्य के भीतर बल्कि दिल्ली और चंडीगढ़ तक भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब हरियाणा प्रदेश की सरकार ने रक्षा बंधन का पवन पर्व पर मुफ्त बस यात्रा शुरू की हो क्योंकि इससे पहले भी ऐसा होता आया है।

भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास

हरियाणा भाजपा ने इस कदम को रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार को और खास बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। इस दौरान महिलाएं अपने भाइयों से मिलने के लिए बिना किसी आर्थिक चिंता के यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण और पारिवारिक बंधनों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया है।

विशेष तैयारियां और उत्सव का माहौल

राज्य भर में रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। कई जगहों पर महिलाओं ने फूलों की वर्षा और पारंपरिक गीतों के साथ इस घोषणा का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में महिलाएं और स्थानीय नेता एक साथ उत्सव मना रहे हैं जो इस पहल की लोकप्रियता को दर्शाता है। हरियाणा रोडवेज ने भी इस सेवा को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को राहत

ग्रामीण क्षेत्रों में जहां परिवहन के साधनों की कमी होती है वहां पर प्रदेश की सरकार की तरफ से लिया गया ये फैसला काफी राहत देने वाला साबित होने वाला है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने भाइयों से मिलने के लिए लंबी दूरी तय कर सकेंगी। यह पहल न केवल आर्थिक बोझ कम करेगी बल्कि रक्षाबंधन के पर्व को और यादगार बनाएगी।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications