सोने की कीमतें आसमान पर: 24 कैरेट सोना 1.06 लाख के पार, बनाया नया रिकॉर्ड!

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Sep 8, 2025 • 9:18 AM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
7 months ago
सोने की कीमतें आसमान पर: 24 कैरेट सोना 1.06 लाख के पार, बनाया नया रिकॉर्ड!
.06 लाख के पार, बनाया नया रिकॉर्ड!
Full Story: https://news.vews.in/gold-prices-skyrocketed-jumped-more-than-expected-created-a-new-record
https://news.vews.in/gold-prices-skyrocketed-jumped-more-than-expected-created-a-new-record
Copied
सोने की कीमतें आसमान पर: 24 कैरेट सोना 1.06 लाख के पार, बनाया नया रिकॉर्ड!

Today Gold Rate: सोमवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गईं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं ने निवेशकों का रुझान सोने की ओर और मजबूत किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3,590 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहा. शुक्रवार को यह 3,600 डॉलर के ऐतिहासिक स्तर को छू चुका था.

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

पिछले हफ्ते अमेरिकी जॉब्स डेटा उम्मीद से कमजोर रहा. बेरोजगारी दर 4.3% तक पहुंची, जो चार साल का उच्चतम स्तर है. इससे फेडरल रिजर्व पर सितंबर में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती का दबाव बढ़ा है. विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर डॉलर और वैश्विक अनिश्चितता ने भी सोने को निवेशकों की पहली पसंद बनाया है. इस साल अब तक सोने की कीमतें 37% से ज्यादा उछल चुकी हैं.

अन्य धातुओं का हाल

सोने के साथ-साथ अन्य कीमती धातुओं का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा. स्पॉट सिल्वर 0.4% की गिरावट के साथ 40.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा. वहीं प्लैटिनम में मामूली 0.2% की बढ़त देखी गई और यह 1,375 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. पैलेडियम की कीमतें स्थिर रहीं.

आज का लेटेस्ट सोने का भाव

  • 24 कैरेट सोना: 1,06,338 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • 23 कैरेट सोना: 1,05,912 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: 97,406 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: 79,754 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • 14 कैरेट सोना: 62,208 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • चांदी (999): 1,23,170 रुपये प्रति किलोग्राम

आगे क्या रहेगी बाजार की चाल?

विश्लेषकों का मानना है कि अगर इस हफ्ते महंगाई के आंकड़ों में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो सोना 3,600 डॉलर का स्तर आसानी से पार कर सकता है. वैश्विक बैंकों की सोने की खरीद और भू-राजनीतिक तनाव भी इस तेजी को और हवा दे सकते हैं.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications