Gold Rate Today Chennai: सोने की कीमतों में जारी तेजी, धनतेरस से पहले बढ़ी खरीदारी

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Oct 17, 2025 • 11:01 AM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
10 months ago
Gold Rate Today Chennai: सोने की कीमतों में जारी तेजी, धनतेरस से पहले बढ़ी खरीदारी
में जारी तेजी, धनतेरस से पहले बढ़ी खरीदारी
Full Story: https://news.vews.in/gold-rate-today-chennai
https://news.vews.in/gold-rate-today-chennai
Copied
Gold Rate Today Chennai: सोने की कीमतों में जारी तेजी, धनतेरस से पहले बढ़ी खरीदारी
Gold Rate Today in Chennai : देश में दिवाली का त्यौहार आ चूका है और इस मौके पर पुरे देश में जमकर सोना चांदी की खरीदारी चल रही है। धनतेरस और दिवाली जैसे शुभ अवसरों से पहले Chennai में सोने की खरीदारी जोरों पर है। आज चेन्नई (Gold Rate In Chennai) में सोने की कीमतों में फिर मजबूती देखने को मिली है। फ़िलहाल निवेशक और आम खरीदार दोनों ही सोने की कीमतों पर पैनी नजर रखे हुए हैं, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में सोने के भाव लगातार ऊँचाइयों को छू रहे हैं। और देश में फ़िलहाल सोना चांदी की जबरदस्त मांग भी बनी हुई है। ऐसे में हर किसी की नजर सोना चांदी के भावो पर है।

Chennai में आज का सोने का भाव

शुक्रवार सुबह चेन्नई में सोने की कीमत (Gold Rate in chennai) 22 कैरेट सोने लगभग 12,200 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 13,309 रुपये प्रति ग्राम के आसपास रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर और कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव से भारत के सोने के रेट पर भी असर पड़ रहा है। वहीं शादी और त्योहारों के सीजन से पहले मांग बढ़ने के कारण लोकल ज्वेलर्स ने थोड़ा प्रीमियम जोड़कर भी कीमतें तय की हैं। इसमें जवेलरी के निर्माण शुल्क से लेकर अन्य कई शुल्क शामिल होने से देश के अलग अलग शहरों में कीमते अलग अलग मिल रही है। हालाँकि GST एवं अन्य सरकारी शुल्क जो भी सोना चांदी पर लागु है वो समान रूप से पुरे देश में लागु है।

त्योहारों से पहले बढ़ी मांग

भारत के लोग धार्मिक मामलो में काफी रूचि रखते है। धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ मानते है , इसलिए इस समय सराफा बाजार में काफी भीड़भाड़ नजर आ रही है। खरीदारी भी जमकर हो रही है। छोटे निवेशक भी गोल्ड ज्वेलरी के साथ-साथ गोल्ड कॉइन और डिजिटल गोल्ड में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय सोने के भाव में स्थिरता नहीं रही तो Chennai में gold rate और बढ़ सकता है।

निवेश का सही मौका

कई सराफा बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय सोने में निवेश के लिए अच्छा अवसर हो सकता है। Gold price ने पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़त दर्ज की है, जिससे लम्बे समय तक निवेशक को बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सलाह दी जाती है कि सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला उत्पाद ही लें। और अपना रिसर्च और किसी एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करना समझदारी होती है। तो पहले जानकारी जरूर ले।

देश के अन्य शहरों में सोना चांदी की कीमत

केवल Chennai ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों जैसे Kolkata, Delhi और Mumbai में भी सोने की दरें तेजी पर हैं। कोलकाता में आज (Gold price today Kolkata) 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 13,277 रुपये प्रति ग्राम के आस-पास है। इन दोनों ही शहरों में त्योहारों से पहले मांग अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। जबकि दिल्ली (Gold Rate in Delhi) में सोने की कीमत आज 24k -  13292 रु प्रतिग्राम एवं 22k Gold की कीमत 12,185 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। जबकि मुंबई में सोने की कीमत (Gold Rate In Mumbai) आज 22k 13277 रु एवं 24k की कीमत 12170 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। जयपुर में भी सोने की कीमत (Gold Rate in Jaipur) आज 24k Gold 13292 रु एवं 22k सोने की कीमत 12185 रु प्रति ग्राम पर चल रही है।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी तेजी जारी है। आज 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर दर्ज की गई। घरेलू बाजार में चांदी की मांग भी समान रूप से बढ़ रही है, खासकर उन लोगों में जो ज्वेलरी या गिफ्ट के लिए चांदी खरीदते हैं। अभी आगामी तीन से चार दिनों के दौरान सोना चांदी की मांग काफी बढ़ने वाली है तो ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी भी होना लाजमी होगा। अगर आपका प्लान सोना चांदी खरीदारी का है तो त्यौहार के मौके पर आप खरीदारी कर सकते है। लेकिन फ़िलहाल निवेश को लेकर आपको सोच समझकर विचार करना चाहिए।

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications