Gurugram Weather Update: अचानक गिरी ठंड, 7 डिग्री लुढ़का तापमान, घने कोहरे से ऑरेंज अलर्ट

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 19, 2025 • 5:16 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
Gurugram Weather Update: अचानक गिरी ठंड, 7 डिग्री लुढ़का तापमान, घने कोहरे से ऑरेंज अलर्ट
 7 डिग्री लुढ़का तापमान, घने कोहरे से ऑरेंज अलर्ट
Full Story: https://news.vews.in/gurugram-weather-temperature-drop-dense-fog-orange-alert-haryana
https://news.vews.in/gurugram-weather-temperature-drop-dense-fog-orange-alert-haryana
Copied
Gurugram Weather Update: अचानक गिरी ठंड, 7 डिग्री लुढ़का तापमान, घने कोहरे से ऑरेंज अलर्ट
Gurugram Weather Update: गुरुग्राम में मौसम ने अचानक करवट ली। दिन चढ़ने के साथ ठंड ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की तेज गिरावट दर्ज की गई। जहां धूप हल्की राहत दे रही थी वहीं हालात पूरी तरह बदल गए। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री से फिसलकर 17.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे लोगों को दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगा। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम थी कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। तड़के कोहरा करीब 100 मीटर तक सिमटा रहा। बाईट कल सुबह 8:30 बजे के बाद हालात में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन दोपहर तक भी हवा में मौजूद धुंध ने ठंडक बनाए रखी। न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटों में लगभग तीन डिग्री गिरकर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि फिलहाल इसे कोल्ड डे की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि इसके लिए अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार दो दिनों तक बना रहना जरूरी होता है। बावजूद इसके शहर में सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दिया। सेक्टर-45 के निवासी रोहित यादव बताते हैं कि सुबह सड़क पर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। आसपास चल रहे वाहन मुश्किल से नजर आ रहे थे और हर कोई बेहद सतर्क होकर गाड़ी चला रहा था। यही वजह रही कि कई इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार सामान्य से काफी धीमी रही। मौसम विभाग ने गुरुग्राम के लिए अगले तीन दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में खास तौर पर रात और तड़के के समय लंबे समय तक कम दृश्यता बने रहने की बात कही गई है। अधिकारियों के मुताबिक शांत हवाएं और वातावरण में नमी का स्तर ज्यादा होने से कोहरे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, जिसका असर देर रात से सुबह तक ज्यादा दिख सकता है। गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि हरियाणा के कई जिलों में इसी तरह के हालात रहने के आसार हैं। चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस बीच 20 दिसंबर से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इसका खास असर हरियाणा पर नहीं पड़ेगा। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा सकता। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन कोहरे भरी सुबहें फिलहाल शहरवासियों की परेशानी बढ़ाती रहेंगी।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications