उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का अलर्ट: IMD की बड़ी चेतावनी

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Jan 7, 2026 • 9:58 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
5 months ago
उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का अलर्ट: IMD की बड़ी चेतावनी
श का अलर्ट: IMD की बड़ी चेतावनी
Full Story: https://news.vews.in/india-weather-cold-wave-fog-south-rain-alert
https://news.vews.in/india-weather-cold-wave-fog-south-rain-alert
Copied
उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का अलर्ट: IMD की बड़ी चेतावनी
  • उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का अलर्ट
  • घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित
  • बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय, समुद्र में जाने पर रोक
  • अगले 7 दिन मौसम के लिहाज़ से चुनौतीपूर्ण
IMD Weather Alerts: देश का मौसम इन दिनों दो बिल्कुल अलग तस्वीरें दिखा रहा है। एक तरफ उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं की तैयारी है। मौसम के इस बदले मिज़ाज ने आम लोगों से लेकर प्रशासन तक की चिंता बढ़ा दी है। सुबह के वक्त घना कोहरा कई इलाकों में रोज़मर्रा की रफ्तार थाम रहा है ओर लोगों के रोजमर्रा के कामों में बढ़ा पैदा कर रहा है। सड़कों पर दृश्यता घट रही है और ट्रेन-हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने लगा है। खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए पाले का डर अलग से सिर उठा रहा है। ऐसे में आईएमडी की एक नई चेतावनी के बाद से फिर से किसानों ओर लोगों का चेहरा उतर गया है।

उत्तर भारत में ठंड का शिकंजा जारी रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच से सात दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए आसान नहीं रहने वाले हैं। कई इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। शीतलहर और शीत दिवस जैसी स्थितियां दिनभर की ठंडक को और गहरा कर सकती हैं। 7 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पूरे दिन सर्दी का असर बना रहने की संभावना है। दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी ठंड तेज रह सकती है। 8 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।

शीतलहर और पाले की चेतावनी

7 से 9 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में शीतलहर चलने के आसार हैं। राजस्थान में 8 से 11 जनवरी तक, मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। विदर्भ, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी 8 जनवरी तक शीतलहर की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में 7 जनवरी को पाले की चेतावनी दी गई है जिससे बागवानी और फसलों को नुकसान का खतरा है।

दक्षिण भारत में बारिश के आसार

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसका सीधा असर दक्षिण भारत के मौसम पर दिख सकता है। 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है जबकि केरल और माहे में 10 जनवरी को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

तापमान फिर नीचे जाने के संकेत

हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी में जो हल्की नरमी आई थी, वह अब खत्म होती दिख रही है। शुष्क हवाओं के चलते तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। कोंकण क्षेत्र में रात का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है जबकि मुंबई और तटीय इलाकों में 8–9 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 16–18 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। दिन का तापमान हालांकि सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया

मौसम विभाग ने 11 जनवरी तक बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों, श्रीलंका तट के पास और अरब सागर के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इन इलाकों में तेज हवाओं और खराब समुद्री हालात की चेतावनी जारी की गई है। कुल मिलाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। उत्तर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दक्षिण में बारिश व तूफानी गतिविधियों की आशंका के बीच India Meteorological Department ने लोगों से सतर्क रहने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications