Haryana News: 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा 'सक्षम' का दर्जा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश, रक्षाबंधन पर फ्री बस का भी दिया तोहफा

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Aug 8, 2025 • 8:01 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
1 year ago
Haryana News: 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा 'सक्षम' का दर्जा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश, रक्षाबंधन पर फ्री बस का भी दिया तोहफा
 मिलेगा 'सक्षम' का दर्जा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश, रक्षाबंधन पर फ्री बस का भी दिया तोहफा
Full Story: https://news.vews.in/haryana-latest-news-anganwadi
https://news.vews.in/haryana-latest-news-anganwadi
Copied
Haryana News: 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा 'सक्षम' का दर्जा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश, रक्षाबंधन पर फ्री बस का भी दिया तोहफा
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों और माताओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की आंगनबाड़ी व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2025-26 में राज्य की 2000 आंगनबाड़ियों को 'सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों' में अपग्रेड किया जाए ताकि बच्चों और माताओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। प्रदेश की सरकार की ओर से लिया गया ये फैसला बहुत अहम माना जा रहा है ओर ये बच्चों के विकास के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे स्वच्छ शौचालय, पेयजल, बेहतर पोषण वितरण, स्मार्ट शिक्षा उपकरण और बच्चों के खेलने के संसाधन जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएं। इससे न केवल बच्चों के समग्र विकास में तेजी आएगी, बल्कि महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

अनुसूचित जातियों के लिए सामुदायिक भवनों को मिलेगी आधुनिक पहचान

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने अनुसूचित जातियों के लिए बनने वाले सामुदायिक भवनों को लेकर भी अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन भवनों को सौर ऊर्जा और वातानुकूलन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को गुणवत्तापूर्ण सामाजिक ढांचा मिल सके। इसके लिए सरकार एक समान डिजाइन तैयार कर रही है जिससे प्रदेशभर में इन भवनों की संरचना और सुविधाएं एक जैसी रहेंगी।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा

गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर खेलों की पहचान की जाए और स्थानीय खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री मुहैया कराई जाए ताकि वे अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें और राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें हरियाणा सरकार की यह पहल राज्य में बाल विकास, सामाजिक समरसता और खेल क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। ‘सक्षम आंगनबाड़ी’ योजना न केवल बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक संरचना को भी सशक्त बनाएगी।

महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा

प्रदेश सरकार ने हमेशा की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी बहनों के लिए राज्य सरकार की बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। इस त्यौहार पर सभी बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने फ्री में सफर करके जा सकती है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications