'एब्स सिर्फ जिम में नहीं, बल्कि किचन में भी बनते हैं,' ईशा कोप्पिकर ने बताया प्रोटीन-रिच डाइट क्यों है जरूरी

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 7:37 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
4 months ago
'एब्स सिर्फ जिम में नहीं, बल्कि किचन में भी बनते हैं,' ईशा कोप्पिकर ने बताया प्रोटीन-रिच डाइट क्यों है जरूरी
 भी बनते हैं,' ईशा कोप्पिकर ने बताया प्रोटीन-रिच डाइट क्यों है जरूरी
Full Story: https://news.vews.in/isha-koppikar-explained-why-a-protein-rich-diet-is-important
https://news.vews.in/isha-koppikar-explained-why-a-protein-rich-diet-is-important
Copied
'एब्स सिर्फ जिम में नहीं, बल्कि किचन में भी बनते हैं,' ईशा कोप्पिकर ने बताया प्रोटीन-रिच डाइट क्यों है जरूरी
मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। फिटनेस को लेकर अक्सर यह गलतफहमी देखी जाती है कि मजबूत शरीर और एब्स सिर्फ जिम में कड़ी मेहनत से ही हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन बुधवार को अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने वीडियो पोस्ट कर इस मिथक को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि एब्स सिर्फ जिम में नहीं, बल्कि किचन में भी बनते हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में ईशा वर्कआउट के बाद प्रोटीन-रिच डाइट लेती हुई दिखाई देती हैं। वह बताती हैं कि शरीर को सबसे ज्यादा फायदा वही भोजन देता है जो संतुलित हो। खाने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट इन तीनों का सही मिश्रण जरूरी है। विज्ञान की भाषा में इसे मैक्रोन्यूट्रिएंट बैलेंस कहा जाता है। वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है, ऐसे में प्रोटीन की आवश्यकता होती है, इसलिए ईशा खाने में प्रोटीन को शामिल करने पर जोर देती है। वर्कआउट के बाद 20-30 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का सेवन मसल रिकवरी को तेज करता है और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। ईशा की प्लेट में मौजूद कार्बोहाइड्रेट भी उतने ही जरूरी हैं। आमतौर पर कार्ब्स को लेकर गलत धारणा है कि ये वजन बढ़ाते हैं, लेकिन असलियत यह है कि कार्बोहाइड्रेट ही शरीर की प्राथमिक ऊर्जा का स्रोत हैं। व्यायाम के बाद शरीर की ग्लाइकोजन स्टोर्स खाली हो जाती हैं, जिन्हें कार्ब्स फिर से भरते हैं। अगर कार्बोहाइड्रेट समय पर न मिले, तो फिटनेस के परिणाम उलटे पड़ सकते हैं। वीडियो में ईशा अपनी बेटी को समझाती हैं कि संतुलन सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि कार्ब्स और प्रोटीन दोनों मिलकर ही शरीर को ऊर्जा और मांसपेशियों को ताकत देते हैं। उनकी प्लेट में एवोकाडो भी नजर आता है। विज्ञान की नजर में एवोकाडो हेल्दी फैट का प्रमुख स्रोत है, जो शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने, त्वचा और बालों की सेहत सुधारने और शरीर को विटामिन को अवशोषित करने में मदद करता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि हेल्दी फैट हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम हो सकती है। वर्कआउट से शरीर में माइक्रोटियर्स बनते हैं, थकान बढ़ती है, और इलेक्ट्रोलाइट्स घटते हैं। ऐसे में सही पोषण शरीर को दोबारा ऊर्जा देने का ही काम करता है। वीडियो साझा करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, ''असली ग्लो यानी चमक किचन से आती है। यह सिर्फ डाइट नहीं, बल्कि एक जीवनशैली का बदलाव है।'' --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications