घनी धुंध में दर्दनाक हादसा: जमाल में बाइक टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में मातम

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 21, 2025 • 10:02 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
4 months ago
घनी धुंध में दर्दनाक हादसा: जमाल में बाइक टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में मातम
क टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में मातम
Full Story: https://news.vews.in/jamal-road-accident-fog-bike-collision-two-dead
https://news.vews.in/jamal-road-accident-fog-bike-collision-two-dead
Copied
घनी धुंध में दर्दनाक हादसा: जमाल में बाइक टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में मातम
  • सुनील का बर्थडे बना काला दिन
  • घनी धुंध ने दो दोस्तों को एक साथ छीना
  • गांव में दो चिताएं साथ जलीं
Haryana News: घनी धुंध ने शनिवार देर रात दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव जमाल में भगत सिंह चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हादसे के बाद से गांव ढुकड़ा में सन्नाटा पसरा है और हर चेहरा गम में डूबा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव ढुकड़ा निवासी 23 वर्षीय बिल्लू, 22 वर्षीय सुनील और अजय मजदूरी का काम करते थे। शनिवार रात करीब पौने बारह बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ढुकड़ा से जमाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घनी धुंध के कारण भगत सिंह चौक पर उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। Haryana News हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बिल्लू और सुनील को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक अजय की हालत गंभीर बताई गई जिसके बाद उसे तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जमाल पुलिस चौकी में तैनात एसआई पृथ्वी सिंह ने बताया कि नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। रविवार को गांव ढुकड़ा में गमगीन माहौल के बीच दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो चिताएं जलती देख हर आंख नम हो गई। गांव में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां शोक की लहर न पहुंची हो। Haryana News बताया जा रहा है कि मृतक बिल्लू और सुनील दोनों शादीशुदा थे। हादसे ने उनके परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जिस दिन हादसा हुआ उसी दिन सुनील का जन्मदिन था। खुशियों का दिन परिवार के लिए जिंदगी भर का जख्म बन गया।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications