झज्जर में गुरुग्राम रोड पर खौफनाक हादसा: तुड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा, 5 लोगों की मौत

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 23, 2025 • 9:34 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
8 months ago
झज्जर में गुरुग्राम रोड पर खौफनाक हादसा: तुड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा, 5 लोगों की मौत
 तुड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा, 5 लोगों की मौत
Full Story: https://news.vews.in/jhajjar-gurugram-road-truck-car-accident-five-dead
https://news.vews.in/jhajjar-gurugram-road-truck-car-accident-five-dead
Copied
झज्जर में गुरुग्राम रोड पर खौफनाक हादसा: तुड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा, 5 लोगों की मौत
  • तुड़े से भरे ट्रक ने कार को कुचला
  • पांच जिंदगियां एक पल में खत्म
  • काम से लौटते मजदूरों पर टूटा कहर
Haryana News: झज्जर में गुरुग्राम रोड पर मंगलवार शाम का वक्त अचानक मातम में बदल गया। फ्लाईओवर के पास तुड़े से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर साइड से गुजर रही एक आल्टो कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह पिचक गई और अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मरने वालों में चार उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे, जबकि एक मृतक झज्जर के सुरहा गांव का रहने वाला था। सूचना मिलते ही एसीपी सुरेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए तुरंत दो हाईड्रा मशीनें मंगवाई गईं ताकि ट्रक को हटाकर कार तक पहुंचा जा सके। कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ट्रक के पलटते ही तेज धमाका हुआ और कुछ ही सेकेंड में सब कुछ खत्म हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरहा गांव निवासी रामअवतार शेटरिंग का काम करता था और ठेके पर काम लेता था। उटलोधा गांव में प्रीत शर्मा के घर शेटरिंग का काम चल रहा था। मंगलवार शाम रामअवतार अपने साथ काम कर रहे मजदूरों को लेकर कार से झज्जर के दिल्ली गेट की ओर लौट रहा था। कार में रामअवतार के अलावा उत्तर प्रदेश निवासी पिंटू, मुन्ना, अखिलेश और जयबीर सवार थे। जब वे गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी रेवाड़ी की ओर से आ रहा तुड़े से भरा ट्रक असंतुलित होकर सीधे कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन कार इस कदर दब चुकी थी कि कोई मदद संभव नहीं थी। पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर ट्रक का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications