राजनाथ सिंह की गाड़ी छूटने से मंत्री अनिल विज सड़क पर हाथ हिलाते रह गए, फिर जिंदल की गाड़ी में पहुंचे कुरुक्षेत्र

Editorial Team
Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Nov 24, 2025 • 7:33 PM
V
Vews
BREAKING
Editorial Team
Editorial Team
8 months ago
राजनाथ सिंह की गाड़ी छूटने से मंत्री अनिल विज सड़क पर हाथ हिलाते रह गए, फिर जिंदल की गाड़ी में पहुंचे कुरुक्षेत्र
ल विज सड़क पर हाथ हिलाते रह गए, फिर जिंदल की गाड़ी में पहुंचे कुरुक्षेत्र
Full Story: https://news.vews.in/minister-anil-vij-was-left-waving-his-hands-on-the-road-after-missing-rajnath-singhs-car-then-reached-kurukshetra-in-jindals-car
https://news.vews.in/minister-anil-vij-was-left-waving-his-hands-on-the-road-after-missing-rajnath-singhs-car-then-reached-kurukshetra-in-jindals-car
Copied
राजनाथ सिंह की गाड़ी छूटने से मंत्री अनिल विज सड़क पर हाथ हिलाते रह गए, फिर जिंदल की गाड़ी में पहुंचे कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चमचमाती गाड़ी का काफिला जैसे ही ब्रह्म सरोवर से रवाना हुआ, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज सड़क किनारे हाथ हिला-हिलाकर कुछ कहते रह गए। गाड़ियां रुकी नहीं। थोड़ी देर तक तो विज वहीं खड़े रहे, फिर पास से गुजर रही सांसद नवीन जिंदल की गाड़ी को किसी तरह रुकवाया और उसमें सवार होकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे।

पहले साथ आए, लौटते वक्त रह गए पीछे

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आने के वक्त अनिल विज राजनाथ सिंह के साथ ही थे। दोनों की बातचीत भी हुई। लेकिन लौटते समय प्रोटोकॉल की भागदौड़ में मंत्री जी काफिले से छूट गए। वीवीआईपी मूवमेंट में एक पल की देरी भी भारी पड़ जाती है। हुआ वही। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विज ने पहले तो खुद हाथ दिखाया, फिर उनके स्टाफ ने दौड़कर काफिले को रुकवाने की कोशिश की, मगर तब तक राजनाथ सिंह की गाड़ी काफी आगे निकल चुकी थी। आखिरकार नवीन जिंदल की गाड़ी रुकी और विज साहब उसमें सवार हो लिए।

मामला छोटा, चर्चा बड़ी

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इसे प्रोटोकॉल की खामी बता रहा है तो कोई मजाक उड़ा रहा। विपक्षी नेता भी चुटकी लेने से नहीं चूक रहे। हालांकि अनिल विज ने खुद इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

कल आएंगे पीएम मोदी

वैसे कार्यक्रम की असली रौनक तो कल यानी 25 नवंबर को देखने को मिलेगी। ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। वहां 155 एकड़ में भव्य पंडाल तैयार हुआ है। प्रशासन का दावा है कि डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। फिलहाल आज का यह छोटा-सा वाकया गीता महोत्सव की सुर्खियों में जरूर छा गया।

Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

In-depth analysis, opinion pieces, and special editorial reports from the Vews team.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications