आज है नाग पंचमी, कालसर्प दोष से पाना है छुटकारा तो करे ये पूजा

admin
admin Verified Public Figure • 01 Mar, 2026 Chief Editor
Jul 29, 2025 • 8:25 AM
V
Vews
BREAKING
admin
admin
1 year ago
आज है नाग पंचमी, कालसर्प दोष से पाना है छुटकारा तो करे ये पूजा
छुटकारा तो करे ये पूजा
Full Story: https://news.vews.in/nag-panchmi-kal-sharp-dosh
https://news.vews.in/nag-panchmi-kal-sharp-dosh
Copied
आज है नाग पंचमी, कालसर्प दोष से पाना है छुटकारा तो करे ये पूजा
सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में कई बड़े त्यौहार एवं पूजा के अवसर आने वाले है। और इन अवसर पर पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति के उपाय किया जा सकता है। आज नागपंचमी है जो की हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी को आती है। और आज के दिन काल सर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए विधिवत पूजा की जाती है। आज का दिन खासतौर पर नागो की पूजा शुभ माना जाता है। अगर आप पर काल सर्प दोष चल रहा है तो आप आज नागपंचमी के दिन विधिवत पूजा करके अपनी कुंडली में इस दोष से राहत पा सकते है। आपको आज के दिन सुबह के समय पूजा करनी चाहिए। आज पूजा शुरू करने के लिए सुबह मुहूर्त सुबह के 5:41 बजे से लेकर सुबह 8:23 बजे तक का रहेगा। इस दौरान पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है। हालाँकि नागपंचमी की पूजा 28 जुलाई की रात 11:24 बजे शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 बजे तक रहने वाली है।

क्या है काल सर्प दोष

यदि किसी व्यक्ति पर काल सर्प दोष होता है तो उसको काफी दिक्क़ते होने लगती है। जीवन में आर्थिक संकट, पारिवारिक जीवन में कलह, मानसिक परेशानिया होने लगती है। कार्यो में नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। दुर्घटनाओं की आशंका होती है। लेकिन विधिवत पूजा करके इस दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। नागपंचमी के दिन पूजा करके इस दोष में राहत मिलती है।

कैसे होगी पूजा की तैयारी

जिन लोगो पर काल सर्प दोष है उनको सुबह के समय जल्दी उठना है और नहा धोकर सुबह भगवान भोलेनाथ को और अन्य नागदेवताओं का विधिपूर्वक पूजन करना होगा। भगवान् शिव को सुबह के समय दूध , दही, घी, शहद का अर्पण करना है। और साथ में महामृत्युजंय मन्त्र का जाप करना होता है। इससे जीवन में मानसिक एवं पारिवारिक समस्या में राहत मिलती है। इसके साथ आज नागपंचमी के दौरान उपवास रखना होता है। और नाग देवताओ की पूजा के साथ आगामी 41 दिन तक चंदन का तिलक लगाना है। जिससे जीवन में काल सर्प दोष का प्रभाव कम होने लगता है।

ये बाते रखे ध्यान

जिन लोगो पर काल सर्प दोष है उनको कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन पूजा विधिपूर्वक एवं विश्वाश के साथ करे। और सबसे जरुरी है की योग्य ज्योतिष के साथ आपको सलाह जरूर करनी होगी। पूजा में आपको हल्दी, चावल, दूध, फूल रो अन्य आवशयक सामग्री रखनी होगी। और ध्यान रखे की सभी चीजे पहले से ही रखे ताकि पूजा के बीच व्यवधान ना हो। सूर्योदय से पहले या इसी मुहूर्त के दौरान पूजा आरंभ करना अच्छा रहता है। ध्यान रखें कि पूजा के लिए घर की साफ-सफाई और शुद्ध सामग्री होना जरूरी है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

admin Verified Public Figure • 01 Mar, 2026 Chief Editor

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications