Nuh Railway Project: 50 साल बाद पूरी हुई मांग, नूंह को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 19, 2025 • 12:50 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
5 months ago
Nuh Railway Project: 50 साल बाद पूरी हुई मांग, नूंह को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन
 मांग, नूंह को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन
Full Story: https://news.vews.in/nuh-district-railway-line-approval-haryana
https://news.vews.in/nuh-district-railway-line-approval-haryana
Copied
Nuh Railway Project: 50 साल बाद पूरी हुई मांग, नूंह को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन
Nuh Railway Project: दिल्ली से महज 80 किलोमीटर दूर स्थित हरियाणा का नूंह जिला अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने करीब पांच दशक पुरानी मांग को मंजूरी दे दी है जिससे नूंह और आसपास के इलाकों के लिए कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा। नई रेलवे लाइन के जरिए इस क्षेत्र को पहली बार सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

104 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन, सात नए स्टेशन

सूत्रों के अनुसार रेल मंत्रालय के अनुसार प्रस्तावित रेलवे लाइन की कुल लंबाई 104 किलोमीटर होगी। इस परियोजना के तहत सात नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे जो नूंह जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी रेल मानचित्र पर लाएंगे। सरकार का लक्ष्य इस पूरे प्रोजेक्ट को अगले तीन वर्षों में यानी 2028 तक पूरा करने का है। अधिकारियों का कहना है कि यह रेल कॉरिडोर सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा क्योंकि यह दोनों राज्यों को बेहतर ढंग से जोड़ेगा।

मेवात क्षेत्र को पहली बार मिलेगा पूरा रेल कनेक्शन

मेवात क्षेत्र जिसे वर्ष 2005 में गुरुग्राम से अलग कर नूंह जिला बनाया गया था अब तक रेलवे नेटवर्क से पूरी तरह नहीं जुड़ पाया था। रेल सुविधा के अभाव में यहां के लोगों को रोज़गार, व्यापार और आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई रेल लाइन के शुरू होने से नूंह जिले की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। स्थानीय स्तर पर उद्योग, व्यापार और रोज़गार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शुरू होगी परियोजना

यह रेलवे परियोजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाई जा रही है जिसका उद्देश्य देश के 115 अति पिछड़े जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। नूंह जिला भी इन्हीं चिन्हित जिलों में शामिल है जहां बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खास जोर दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार से जुड़े अवसरों तक पहुंच आसान होगी।

1971 से उठती रही मांग, अब जाकर मिली मंजूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेल लाइन की मांग कोई नई नहीं है। पहली बार 1971 में तत्कालीन गुरुग्राम सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने संसद में नूंह को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग उठाई थी। इसके बाद कई दशकों तक यह मुद्दा अलग-अलग मंचों पर उठता रहा लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। हाल के वर्षों में भिवानी - महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार के सामने इस मांग को गंभीरता से रखा। अब जाकर इस परियोजना को हरी झंडी मिली है।

दिल्ली से अलवर तक बनेगा नया रेल कॉरिडोर

नई रेलवे लाइन दिल्ली से सोहना, नूंह और फिरोजपुर झिरका होते हुए राजस्थान के अलवर तक जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 2,500 करोड़ रुपये तय की गई है। इसके पूरा होने के बाद नूंह जिला पहली बार देश के प्रमुख रेल मार्गों से सीधे जुड़ेगा। जानकारों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत साबित हो सकती है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications