PAN-Aadhaar Link: सिर्फ 1 दिन बचा! समय पर लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड होगा बंद, जानिए पूरी प्रक्रिया

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 30, 2025 • 8:25 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
PAN-Aadhaar Link: सिर्फ 1 दिन बचा! समय पर लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड होगा बंद, जानिए पूरी प्रक्रिया
र लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड होगा बंद, जानिए पूरी प्रक्रिया
Full Story: https://news.vews.in/pan-aadhaar-link-last-date-2025-penalty-process
https://news.vews.in/pan-aadhaar-link-last-date-2025-penalty-process
Copied
PAN-Aadhaar Link: सिर्फ 1 दिन बचा! समय पर लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड होगा बंद, जानिए पूरी प्रक्रिया
  • PAN–Aadhaar लिंक की आख़िरी डेडलाइन 31 दिसंबर
  • लिंक नहीं किया तो PAN होगा Inactive
  • बैंकिंग और टैक्स काम अटकने का खतरा
  • सरकार का अंतिम अलर्ट, अब और समय नहीं
PAN-Aadhaar Link: देशभर के टैक्सपेयर्स (taxpayers) के लिए बड़ा अपडेट है। आमतौर पर हर साल की तरह इस बार भी सरकार ने नागरिकों को पर्याप्त समय दिया, लेकिन अब पैन-आधार (PAN-Aadhaar) लिंक करने की आखिरी डेडलाइन बस 31 दिसंबर तक है। अगर यह प्रक्रिया अब भी पूरी नहीं की तो आपका पैन कार्ड अगले ही दिन से निष्क्रिय (inactive) हो जाएगा।

क्यों अनिवार्य है पैन को आधार से जोड़ना

डिजिटल युग में सरकार टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों और डुप्लिकेट (duplicate) पैन कार्ड की समस्या खत्म करना चाहती है। PAN और Aadhaar लिंक करने से एक नागरिक की पहचान और टैक्स रिकॉर्ड एक ही डेटाबेस में सुरक्षित रहती है। यही वजह है कि अब यह प्रक्रिया ‘mandatory’ हो चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने डेडलाइन कई बार बढ़ाई थी, ताकि लोग असुविधा से बचें, लेकिन इस बार इसके बढ़ने की उम्मीद कम है।

किनके लिए जरूरी है यह प्रक्रिया

सभी भारतीय नागरिक जो ITR (Income Tax Return) भरते हैं, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश (investment) करते हैं, उनके लिए यह लिंकिंग जरूरी है। खासकर सैलरी पाने वाले व्यक्ति और टैक्स भरने वाले लोगों के लिए यह बाध्यकारी (compulsory) है। हालांकि, कुछ श्रेणियाँ जैसे NRI (Non-Resident Indians) या बहुत वृद्ध नागरिकों को इस प्रक्रिया में राहत है।

ऐसा न किया तो क्या होगा

अगर 31 दिसंबर की डेडलाइन निकल जाती है तो आपका पैन कार्ड स्वतः “inoperative” हो जाएगा। इसका मतलब है की आपका बैंक खाता, इनकम टैक्स पोर्टल, या निवेश से जुड़ा कोई भी काम अधूरा रह जाएगा। ऐसे में न केवल ITR फाइल करना रुकेगा बल्कि फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (financial transactions) भी रुक सकते हैं।

ऐसे करें पैन और आधार को लिंक

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
  1. होमपेज पर “Link Aadhaar” पर क्लिक करें।
  2. अब अपना PAN नंबर और आधार नंबर डालें और ‘Validate’ बटन दबाएं।
  3. इसके बाद अपना नाम और मोबाइल नंबर भरें।
  4. आपके मोबाइल पर एक OTP (One-Time Password) आएगा, उसे दर्ज करें और सबमिट करें।
अंत में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा और इसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।

अब समय है सिर्फ एक क्लिक का

सरकार की मंशा साफ है की देश के हर नागरिक का टैक्स और पहचान रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया जाए। जिन लोगों ने अब तक यह काम नहीं किया है, उनके लिए यह “last and final reminder” है। एक छोटी सी लापरवाही नए साल की शुरुआत में बड़ी असुविधा में बदल सकती है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications