तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 7:40 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
10 months ago
तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान
्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान
Full Story: https://news.vews.in/rapidly-developing-ai-is-seeing-increasing-use-in-the-financial-sector-ashish-chauhan
https://news.vews.in/rapidly-developing-ai-is-seeing-increasing-use-in-the-financial-sector-ashish-chauhan
Copied
तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान
मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में इसका उपयोग बढ़ रहा है। इंडिया फिन टेक फोरम (आईएफटीए 2025) के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए एनएसई के सीईओ ने कहा, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक नई टेक्नोलॉजी है। यह तेजी से विकसित हो रही है और इसका इस्तेमाल भी है। आने वाले समय में सभी क्षेत्र में इसका उपयोग होगा।" उन्होंने आगे कहा, "वित्तीय क्षेत्र में हमेशा से नई टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है और इस कारण मौजूदा समय में एआई का इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा वित्तीय क्षेत्र में हो रहा है।" इसके अतिरिक्त, भारत-रूस संबंधों पर बोलते हुए चौहान ने कहा कि दोनों देश के बीच 80 वर्षों से काफी मजबूत संबंध हैं। रक्षा क्षेत्र में तो दोनों देशों के बीच काफी काम हुआ है और अब वित्तीय क्षेत्र में भी संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस की सबसे बड़ी सर्बैंक ने निफ्टी 50 इंडेक्स का ईटीएफ भी लॉन्च किया है, जिससे रूसी निवेशक सीधे भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर पाएंगे। साथ ही, इस दौरे पर कृषि के क्षेत्र में काफी समझौते हुए हैं। इससे दोनों देश के बीच व्यापार आने वाले समय में काफी मजबूत होगा। भारत एआई के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहा है और दुनिया के सबसे आकर्षक एआई निवेश गंतव्यों में बदल रहा है। दुनिया की तीन दिग्गज ग्लोबल टेक कंपनियों (अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल) ने मिलकर भारत में कुल 67.5 अरब डॉलर (करीब 5.6 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करने की घोषणा की है। अमेजन ने कहा कि वह वर्ष 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगी। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट ने भी बड़ा कदम उठाते हुए 2026 से 2029 के बीच 17.5 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। गूगल ने भी बड़ा ऐलान किया है कि वह विशाखापत्तनम (विजाग) में एक अत्याधुनिक एआई हब बनाने के लिए 15 अरब डॉलर का निवेश करेगी। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications