विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 6:15 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
7 months ago
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की
पार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की
Full Story: https://news.vews.in/us-trade-representative-rick-switzer-meets-fs-vikram-misri-discusses-economic-and-trade-ties
https://news.vews.in/us-trade-representative-rick-switzer-meets-fs-vikram-misri-discusses-economic-and-trade-ties
Copied
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत आए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रिक स्विट्जर ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की है। यह मुलाकात वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों से होने वाली बातचीत से ठीक पहले हुई है, जिसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिस्री के साथ हुई उनकी मुलाकात में भारत-अमेरिका की व्यापक आर्थिक एवं तकनीकी साझेदारी और चल रही व्यापार वार्ताओं पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में बताया, "विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर से मुलाकात की। चर्चा में भारत-अमेरिका की मजबूत आर्थिक और तकनीकी साझेदारी, चल रही व्यापार वार्ता और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और आपूर्ति श्रृंखलाओं के अवसरों पर बात हुई।" हाल ही में नियुक्त हुए स्विट्जर और भारत व्यापार समझौते के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जल्द होने की नई संभावना पैदा कर दी है। इससे पहले, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि भारत को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहले चरण पर हस्ताक्षर हो जाएंगे, क्योंकि अधिकांश मुद्दे पहले ही सुलझ चुके हैं। अग्रवाल के मुताबिक, भारत इस कैलेंडर ईयर में अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते को लेकर देश आशावादी है। हालांकि, अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर भारत कोई समझौता नहीं कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्रतिबद्धता है कि 2025 तक भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते का पहला चरण पूरा हो जाए और अब चीजें काफी आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय बीटीए के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है और रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर भी लंबी बातचीत हुई है। अग्रवाल ने कहा कि जब अमेरिका की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ हटा दिए जाएंगे, तो यह व्यापार समझौता भारतीय निर्यात के लिए लाभदायक होगा। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications