Weather Update : देश में फ़िलहाल मानसून अपनी पूरी रफ्तार के साथ चल रहा है। अलग अलग राज्यों में भारी बारिश के कारण जल भराव जैसी स्थिति बन चुकी है। कही पर बाढ़ के हालत है तो कही पर नदी नाले उफान पर चल रहे है। वही पर आज 3 अगस्त 2025 को भी मौसम विभाग ने अलग अलग राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देश के असम , सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी बंगाल समेत अन्य कई राज्यों में भारी अति भारी बारिश की गतिविधिया आज दर्ज की जा सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों, हरियाणा , राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बढ़ जैसे हाल फिर से बन सकते है। इसके साथ साथ कर्नाटक, केरल क्षेत्र में भी अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग अलग हिस्सों में रेड एवं येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
पिछले 24 घंटो में यहाँ पर भारी बारिश दर्ज
देश के अलग अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटो के दौरान बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली, नॉएडा, गाजियाबाद , नॉएडा, मानेसर समेत अन्य कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज हुई है। वही पर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश दर्ज हुई है। जिसमे हमीरपुर, झांसी, आजमगढ़, गोंडा, देवररया समेत अन्य कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है।
जबकि बिहार के भी अलग अलग हिस्सों में जैसे की किशनगंज, भागलपुर, पटना, नालंदा समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज हुई है। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, भरतपुर समेत पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भारी जबरसिह की गतिविधिया दर्ज हुई है।
राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधिया शुरू
राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया आगामी 24 घंटो के दौरान दर्ज की जा सकती है। राजस्थान के उत्तर पूर्वी हिस्सों में 6 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश दर्ज हो सकती है। इसमें जयपुर, भरतपुर समेत अन्य कई हिस्से शामिल है। वही पर मध्य प्रदेश राज्य में भी सिंगरोली, सतना, बालाघाट समेत अन्य कई राज्यों में गरज चमक के साथ भारी मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। हवाओ की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
वही पर बिहार के समस्तीपुर, भोजपुर, जमुई समेत अन्य कुछ जिलों में तेज हवाओ के साथ वज्रपात एवं भारी मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा समेत लख्सराय एवं अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मानसून का असर लगातार जारी है। चम्पारण के पूर्वी हिस्सों , सहरसा, मधेपुरा समेत अन्य कई जिलों में लगातार बारिश की गतिविधिया जारी है।
history
This is an archived post. The information provided may be outdated.